Friday, May 8, 2026
30.1 C
Raipur

Akshay Garg Murder : ताबड़तोड़ वार और मौके पर मौत: कोरबा में बीजेपी के वरिष्ठ नेता की जघन्य हत्या, क्षेत्र में भारी तनाव

Akshay Garg Murder : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार सुबह अपराध की एक ऐसी वारदात सामने आई जिसने पूरे प्रदेश को दहला दिया है। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम केशपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी और चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद कार से फरार होने में सफल रहे। इस घटना के बाद पूरे जिले में तनाव व्याप्त है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Akshay Garg Murder : प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक वारदात सुबह करीब 9:00 से 10:00 बजे के बीच हुई। भाजपा नेता अक्षय गर्ग अपनी निर्माणाधीन पीएमजीएसवाई (PMGSY) सड़क साइट पर कार्य का जायजा लेने गए थे। इसी दौरान एक काले रंग की कार वहां आकर रुकी, जिसमें तीन हथियारबंद बदमाश सवार थे। बदमाशों ने गाड़ी से उतरते ही अक्षय गर्ग पर कुल्हाड़ी और चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।कोरबा में मर्डर से सनसनी:भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या, कार सवार हमलावरों ने किए ताबड़तोड़ वार - Akshay Garg Former District Council Member And Contractor, Was Murdered In ...

Akshay Garg Murder : हमला इतना घातक था कि अक्षय गर्ग के सिर, गर्दन, पेट, पीठ और हाथ पर गहरे जख्म हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कार में सवार होकर तेजी से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक हमलावर आंखों से ओझल हो चुके थे। लहूलुहान हालत में अक्षय गर्ग को तत्काल कटघोरा के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Akshay Garg Murder : हत्या की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश में जिले के सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई है। प्राथमिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश या व्यावसायिक विवाद का लग रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

अक्षय गर्ग कोरबा भाजपा के एक सक्रिय और वरिष्ठ नेता माने जाते थे। उनकी हत्या की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। अस्पताल और घटनास्थल पर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है ताकि काले रंग की कार और हमलावरों की शिनाख्त की जा सके।

फिलहाल, पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कटघोरा में अतिरिक्त बल तैनात किया है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस जघन्य हत्याकांड ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

pm-janman-road-corruption-manipat: करोड़ों की सड़क चंद दिनों में उखड़ी! PM जनमन योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों का हंगामा

pm-janman-road-corruption-manipat: अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रधानमंत्री जनमन योजना...

umaria-health-center-construction-inspection: 5.73 करोड़ के अस्पताल निर्माण में गड़बड़ी! कलेक्टर ने घटिया काम देख जताई नाराजगी

umaria-health-center-construction-inspection: उमरिया जिले के नौरोजाबाद में निर्माणाधीन 30 बिस्तरीय...

Related Articles

Popular Categories