Gold Silver Price : गोल्ड-चांदी ने तोड़ा ऐतिहासिक रिकार्ड! 10 ग्राम ₹1.36 लाख पार, चांदी 1 किलो ₹2.09 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर

नई दिल्ली :  अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में सोना-चांदी लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। कमजोर डॉलर, आसान मौद्रिक नीति, भू-राजनीतिक तनाव और सेंट्रल बैंकों की जबरदस्त खरीदारी से कीमती धातुओं को मजबूत समर्थन मिल रहा है। मंगलवार सुबह शुरुआती एशियाई कारोबार में स्पॉट गोल्ड 4,445.69 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं भारत में सोना और चांदी दोनों ने ऐतिहासिक ऊंचाई छू ली है।

एक साल में सोना ₹59,971 और चांदी ₹1.23 लाख महंगी

इस साल अब तक सोने की कीमत में 59,971 रुपए की जोरदार बढ़त दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए था, जो अब बढ़कर 1,36,133 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।चांदी की बात करें तो इसमें और भी तेज उछाल देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2024 को 1 किलो चांदी 86,017 रुपए थी, जो अब 2,09,250 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। सिर्फ 10 दिनों में चांदी 23,762 रुपए महंगी हुई है।

Read More : C.G News : धर्मांतरण विवाद पर उबाल, कल छत्तीसगढ़ बंद, CCCI ने दिया समर्थन, सड़कों पर उतरेंगे व्यापारी

सोने में तेजी के 3 बड़े कारण

  • डॉलर की कमजोरी: अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से डॉलर कमजोर हुआ, जिससे सोने की होल्डिंग कॉस्ट घटी और निवेश बढ़ा।
  • भू-राजनीतिक तनाव: रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं।
  • सेंट्रल बैंकों की खरीद: चीन समेत कई देश अपने रिजर्व में सोना जोड़ रहे हैं। सालाना 900 टन से ज्यादा की खरीद ने कीमतों को सहारा दिया।

चांदी क्यों भाग रही है आगे?

इंडस्ट्रियल डिमांड: सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और ईवी सेक्टर में भारी इस्तेमाल से चांदी की मांग बढ़ी है।
टैरिफ का डर: अमेरिका में टैरिफ को लेकर आशंका के चलते कंपनियां चांदी का स्टॉक जमा कर रही हैं।
मैन्युफैक्चरर्स की होड़: सप्लाई बाधित होने के डर से पहले से खरीदारी हो रही है।

आगे और बढ़ सकते हैं दाम

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक चांदी की मांग मजबूत बनी हुई है और अगले एक साल में इसके 2.50 लाख रुपए प्रति किलो तक जाने की संभावना है। वहीं इस साल के अंत तक चांदी 2.10 लाख रुपए किलो तक पहुंच सकती है।
सोने को लेकर भी अनुमान सकारात्मक हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले साल तक सोना 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है, जबकि इस साल के अंत तक इसके 1.35 लाख रुपए तक रहने की संभावना है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories