C.G News : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे

Rahul Goshwami

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरा दिया है। रात के समय चल रही सर्द हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। हालांकि राजधानी रायपुर में अभी भी सुबह और शाम के समय ही ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है, लेकिन बीते वर्षों की तुलना में इस साल ठंड का असर अधिक देखा जा रहा है।

सर्द हवाओं से कांपा प्रदेश

मौसम विभाग के अनुसार, पूरे प्रदेश में ठिठुरन का माहौल बना हुआ है। ठंड का सबसे ज्यादा असर उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों में देखने को मिल रहा है। अंबिकापुर जिले में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया है, जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है।

Read More : C.G News : NH-130C पर चक्काजाम! गरियाबंद में आर-पार की लड़ाई, ग्रामीण बोले- मांगे पूरी होंगी तभी हटेगा धरना

कोहरे और धुंध से दृश्यता हुई कम

सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छाए रहने के कारण दृश्यता सामान्य से काफी कम हो गई है। मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी कोहरे का असर देखा जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि दिन के समय भी लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ रहा है।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, रायगढ़, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में घने कोहरे की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

शीतलहर की चेतावनी

इसके साथ ही सरगुजा समेत कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *