Monday, April 13, 2026
32.1 C
Raipur

All India Maheshwari Women’s Organization : अयोध्या में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: ज्योति राठी बनीं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष

All India Maheshwari Women’s Organization : रायपुर/अयोध्या: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की समाजसेवी ज्योति राठी ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। अयोध्या में आयोजित ‘अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। देशभर से आईं संगठन की वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने ज्योति राठी की कार्यक्षमता और उनके नेतृत्व कौशल पर अटूट विश्वास जताते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति राठी प्रदेश की हजारों माहेश्वरी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रही हैं। उनके आत्मविश्वास, सेवाभावी स्वभाव और समाज के लिए कुछ श्रेष्ठ करने के संकल्प ने ही आज छत्तीसगढ़ प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर यह विशेष सम्मान दिलाया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही समाज में उत्सव का माहौल है।

All India Maheshwari Women’s Organization : छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह राज्य के माहेश्वरी समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण है कि हमें राष्ट्रीय स्तर पर अध्यक्षीय दायित्व निर्वहन करने का अवसर मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि ज्योति राठी के ओजस्वी मार्गदर्शन और सफल निर्देशन में संगठन पूरे भारत में नए आयाम स्थापित करेगा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए ऊंचे मुकाम हासिल करेगा।

All India Maheshwari Women’s Organization : संगठन की प्रदेश सचिव रूपा मुंदड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद ज्योति राठी का प्रथम रायपुर आगमन मंगलवार को हो रहा है। वे प्रातः 11:40 बजे बेतवा एक्सप्रेस से अपने गृहनगर रायपुर पहुंचेंगी। उनके स्वागत के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन पर भव्य तैयारियां की गई हैं, जहाँ समाज के विभिन्न वर्गों और महिला संगठन द्वारा उनका जोरदार अभिनंदन किया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

आशा भोसले नहीं रहीं, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं, जानिए कौन हो सकता है उनकी दौलत का वारिस...#news

आशा भोसले नहीं रहीं, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं, जानिए कौन हो सकता है उनकी दौलत का वारिस...#news

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Latest YouTube Shorts

पनीर लवर्स सावधान हो जाए ! छत्तीसगढ़ में नकली पनीर का बड़ा खुलासा...#panera #cg #cgnews

पनीर लवर्स सावधान हो जाए ! छत्तीसगढ़ में नकली पनीर का बड़ा खुलासा...#panera #cg #cgnews

स्कूल में छात्र से मारपीट, कान खराब होने पर शिक्षिका गिरफ्तार...#cg #crime #cgpolice

स्कूल में छात्र से मारपीट, कान खराब होने पर शिक्षिका गिरफ्तार...#cg #crime #cgpolice

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories