CG NEWS: विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया विधायक जनसेवा केंद्र का शुभारंभ, जनसेवा को मिली नई दिशा

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: रामकुमार भारद्वाज/कोंडागांव :- केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने 22 दिसंबर 2025 सोमवार को मंडल बड़ेराजपुर में “विधायक जनसेवा केंद्र” का शुभारंभ किया है, शुभारंभ के दौरान विधायक नीलकंठ टेकाम ने अपने उद्बोधन में कहा “यह केंद्र जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन से सीधे संवाद का सशक्त माध्यम बनेगा,

CG NEWS: साथ ही विधायक टेकाम ने अपने उद्बोधन में बिहान समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु खेल प्रतियोगिता आयोजित करने की बात भी कही है जो आगामी दिनों में क्षेत्र में देखने को मिलेगी। इससे महिला सशक्तिकरण और सामूहिक सहभागिता को नई ऊर्जा मिलेगी। विधायक जनसेवा केंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को जनसमस्याओं को सीधे रखने की सुविधा मिलेगी, शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध निराकरण, सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी का लाभ मिलेगा।

 

CG NEWS: क्षेत्रवासियों ने विधायक टेकाम की इस जनहितकारी पहल की प्रशंसा करते हुए इसे जनता के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और भरोसेमंद कदम बताया।

CG NEWS: कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि

CG NEWS: श्रीमती संगीता पोयाम अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, लालाराम मण्डल अध्यक्ष बड़ेराजपुर, मानाराम मरकाम मण्डल अध्यक्ष विश्रामपुरी, रायसिंह सलाम जनपद सदस्य, दशरथ मरकाम जनपद सदस्य, संदीप मरकाम जनपद सदस्य, रामसाय मरकाम सरपंच प्रतिनिधि सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *