MP CRIME : क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, मशीनें‑कलपुर्जे और तलवार जब्त, आरोपी गिरफ्तार

0
177
MP CRIME
MP CRIME

MP CRIME : भोपाल : राजधानी भोपाल इन दिनों अवैध हथियारों के निर्माण और सप्लाई का बड़ा केंद्र बनती जा रही है…शहर के बीचों-बीच बेखौफ होकर हथियार बनाने का गोरखधंधा चल रहा था…जिसका पर्दाफाश कमला नगर पुलिस ने किया था…वही दूसरा बड़ा पर्दाफाश निशातपुरा पुलिस ने किया है…पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी और तलवार बनाने का सामान जब्त किया है.

MP CRIME : साथ एक आरोपी गोपाल विश्वकर्मा को भी गिरफ्तार किया है… मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि…20 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि देवकी नगर इलाके में एक मकान के तलघर पर अवैध रूप से हथियार तैयार किया जा रहे हैं…जिसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी.

MP CRIME : इस दौरान तलघर में ग्राइंडर मशीन, छेनी ,हथौड़ी और लोहे की पत्तियां मिली है…जिसका उपयोग तलवार बनाने में किया जा रहा था…मौके से तैयार हालत में 9 तलवार भी पुलिस को मिली है…पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है…आरोपी से पूछताछ में सप्लाई से जुड़े होने की जानकारी भी जुटाई जा रही है…जल्दी पुलिस मामले में खुलासा करेगी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here