Raipur Crime : ऑपरेशन साइबर शील्ड: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 44 लाख की ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 18 राज्यों में दर्ज शिकायतें

Raipur Crime : रायपुर। रायपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और दूसरा छत्तीसगढ़ के भिलाई का निवासी है। इन आरोपियों के बैंक खातों का नेटवर्क इतना बड़ा है कि देश के 18 से अधिक थानों में इनके खिलाफ शिकायतें दर्ज हैं।

Raipur Crime : पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी सतीश शर्मा (रायपुर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात ठगों ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस शिकायत पर रेंज साइबर थाने में अपराध क्रमांक 5/24, धारा 318(4), 111, 3(5) बीएनएस और 66(D) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

Raipur Crime : रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देशन में साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल नंबर और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की। जांच में पता चला कि आरोपी म्यूल बैंक अकाउंट्स (किराए के बैंक खाते) का इस्तेमाल कर रहे थे। आरोपियों ने प्रार्थी की रकम इन खातों में ट्रांसफर करवाई।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:

1. कंवलजीत सिंह विग (38 वर्ष), निवासी डोंगर परासिया, जिला छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश
2. उज्जवल जायसवाल (19 वर्ष), निवासी भिलाई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़

Raipur Crime : पुलिस की जांच और साइबर पोर्टल के डेटा के अनुसार, आरोपियों के इस्तेमाल किए गए बैंक खातों में छत्तीसगढ़ के अलावा देश के 18 से अधिक पुलिस थानों और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश में है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में गूंजे जयकारे, प्रभात आरती में उमड़ी आस्था

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले में...

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन में महाकाल की भव्य भस्म आरती, “हर-हर महादेव” से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories