MP Crime – मऊगंज: हाईवे पर रंगदारी करने वाले दबंग को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा

0
232
mauganj
हाईवे पर दबंग को पुलिस ने दबोचा

मऊगंज :  मऊगंज जिले के एनएच–135 पर गुंडागर्दी फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने कड़ा सबक सिखाया है। बायपास पर ट्रक चालक से शराब के लिए रंगदारी मांगने और वाहन में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को मऊगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फिल्मी अंदाज में पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से हाईवे पर अपराध करने वालों में हड़कंप मच गया है।

बायपास पर ट्रक चालक से मारपीट

घटना 19 दिसंबर की रात की है, जब सफारी वाहन में सवार लालता तिवारी ने एनएच–135 बायपास पर ट्रक चालक भूरा परमार का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे और विरोध करने पर चालक के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, बदमाश ने ट्रक के कांच भी तोड़ दिए और मौके से फरार हो गया।

Read MORE : M.P Crime : टीकमगढ़ में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही मऊगंज थाना प्रभारी संदीप भारतीय एक्शन मोड में आ गए। बिना देर किए उन्होंने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और रीवा की ओर भाग रहे आरोपी का पीछा शुरू किया। कई किलोमीटर तक चले इस रोमांचक पीछा अभियान के बाद पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर आरोपी को रात के अंधेरे में ही गिरफ्तार कर लिया।

सफारी वाहन जब्त, पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई सफारी गाड़ी जब्त कर ली है। पीड़ित ट्रक चालक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसके साथ और कौन-कौन शामिल था।

पुलिस का सख्त संदेश

थाना प्रभारी संदीप भारतीय ने कहा कि जैसे ही बायपास पर तोड़फोड़ और रंगदारी की सूचना मिली, पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईवे पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here