Friday, August 28, 2026
Home Madhya Pradesh M.P Accident : रीवा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रक की...

M.P Accident : रीवा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रक की जोरदार भिड़ंत, घंटों फंसा रहा ड्राइवर

rews accident
राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रक की भिड़ंत, चालक घंटों फंसा रहा

रीवा: 19-20 दिसंबर की मध्यरात्रि को गढ़ थाना क्षेत्र के धारावीभा बाईपास में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों की भिड़ंत हुई। रीवा से प्रयागराज जा रही ट्रक UP 70 FT 6528 गढ़ तेंदुआ बाईपास के पास पहुंची तो सामने शाम से खराब खड़े ट्रक UP 70 AT 9767 को बचाने के प्रयास में दूसरी लेन में चली गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा तीसरा ट्रक टकरा गया और चालक उसमें फंस गया।

घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
चालक को निकालने के लिए रात्रि 2 बजे से रेस्क्यू कार्य शुरू हुआ और सुबह 7:50 बजे मुश्किल से चालक को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान गढ़ थाना प्रभारी अवनीश पांडेय और उनके दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य प्रारंभ किया।

Read More : C.G Crime : कोरबा में रिश्ता हुआ शर्मसार! कलयुगी बाप ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, किया गलत काम

रोड की खामियां और उपकरण की कमी
घने कोहरे के कारण और रोड पर खराब खड़े ट्रकों के चलते रीवा की तरफ से मार्ग पूर्णतः बंद हो गया। एमपीआरडीसी कर्मियों के पास रेस्क्यू के लिए आवश्यक आधुनिक उपकरण नहीं थे। चालक को निकालने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर से कटर का उपयोग करना पड़ा।

प्रशासनिक निष्क्रियता और रोड सुरक्षा पर सवाल
शासन द्वारा 24 घंटे पेट्रोलिंग और रोड सुरक्षा के नियम होने के बावजूद, शाम से खराब खड़ा ट्रक हटाया नहीं गया। पूर्व में कई बार सड़क की विसंगतियों को समाचार और स्थानीय अखबारों के माध्यम से उजागर किया गया, लेकिन अभी तक सुधार नहीं हुआ।

भविष्य में रोकथाम जरूरी
इस दुर्घटना ने रोड व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी की कमी को उजागर किया है। विशेषज्ञों और नागरिकों का कहना है कि अगर ऐसी विसंगतियां दूर नहीं की गईं, तो हादसों की संख्या बढ़ती रहेगी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here