Friday, August 28, 2026
Home Chhattisgarh C.G Crime : कोरबा में रिश्ता हुआ शर्मसार! कलयुगी बाप ने नाबालिग...

C.G Crime : कोरबा में रिश्ता हुआ शर्मसार! कलयुगी बाप ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, किया गलत काम

Crime
Crime

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से मानवता और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ घिनौना अपराध कर सामाजिक मूल्यों को तार-तार कर दिया। यह गंभीर मामला पसान थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

घर में अकेली थी नाबालिग
जानकारी के अनुसार ग्राम अमझर निवासी आरोपी की पत्नी उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने के दबाव से परेशान होकर अपने एक रिश्तेदार के घर चली गई थी। इसी दौरान घर में 13 वर्षीय नाबालिग बेटी अकेली रह गई। मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी पिता की नीयत बिगड़ गई और उसने अपराध को अंजाम दिया।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड जारी, शीतलहर और कोहरे से बढ़ी परेशानी

मां को बताई आपबीती
घटना के बाद पीड़िता गहरे सदमे में थी। रात में उसने पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद अगली सुबह मां-बेटी थाने पहुंचीं और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सख्त कार्रवाई के संकेत
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here