M.P Crime : रीवा में मॉर्निंग वॉक पर लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी और बाइक बरामद

रीवा: रीवा में पुलिस को मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई लूट की वारदात में बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति से मोबाइल और नकदी लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा की गई।

मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई थी लूट
घटना 15 दिसंबर 2025 की है। फरियादी आतिव हुसैन, निवासी धोबहा, मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे और रास्ते में बातचीत कर रहे थे। तभी अज्ञात बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल से पहुंचे और उन्हें रोककर मोबाइल फोन व 5500 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने अगले दिन यानी 16 दिसंबर को सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Read More : M.P Accident : रीवा में तेज रफ्तार बाइक का कहर, 12 वर्षीय बच्चे को घसीटता ले गया चालक, CCTV में कैद हुई लापरवाही

कनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान आनंद उर्फ नंदू बंसल (24 वर्ष) और आशीष उर्फ चोवा बंसल (18 वर्ष), दोनों निवासी रानीतालाब बंसल बस्ती, को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी और आगे की कार्रवाई
पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और 2000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG News: कल से गूंजेगा छत्तीसगढ़ विधानसभा! सरकार से पूछे जाएंगे 1033 बड़े सवाल

Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र रविवार...

Related Articles

Popular Categories