Wednesday, February 11, 2026
30.1 C
Raipur

M.P News : ऑनलाइन गेम की लत बनी मौत की वजह, 30 लाख हारने के बाद युवक ने की आत्महत्या

भोपाल: ऑनलाइन गेमिंग की लत एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय ठेकेदार ने ऑनलाइन गेम ‘एविएटर’ में करीब 30 लाख रुपये गंवाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ऑनलाइन गेम में हार बना कारण
मृतक की पहचान शिवान गुप्ता के रूप में हुई है, जो घर बनाने का ठेका लेने का काम करता था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने लिखा है कि उसने कर्ज लेकर ऑनलाइन गेम खेला था। बड़ी रकम हारने के बाद लेनदार लगातार पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया था।

Read More : M.P Weather : मध्य प्रदेश के 20 जिलों में घना कोहरा, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ट्रेन-फ्लाइट्स पर भी पड़ा असर

सुसाइड नोट और मोबाइल की जांच
पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और उसकी हैंडराइटिंग की जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही मृतक के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने कब और कितनी बार ऑनलाइन गेम खेला था और लेन-देन किस तरह हुआ।

पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों के अनुसार, शिवान की शादी के लिए लड़की देखी जा रही थी। परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह ऑनलाइन गेमिंग में इतनी गहराई तक फंस चुका है। अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।यह घटना एक बार फिर ऑनलाइन गेमिंग के खतरनाक प्रभावों को उजागर करती है और समाज के लिए गंभीर चेतावनी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Latest YouTube Shorts

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds