Wednesday, February 18, 2026
29.1 C
Raipur

ED’s massive raid : रायपुर से मुंबई तक ED का महा-छापा : 2,434 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बिल्डर और बड़े कारोबारी रडार पर

ED’s massive raid : रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत देशभर के 30 से अधिक ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर कॉर्पोरेट जगत में हड़कंप मचा दिया है। यह कार्रवाई जय कॉर्प लिमिटेड के निदेशक आनंद जयकुमार जैन और उनसे जुड़े सहयोगियों के खिलाफ दर्ज 2,434 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के मामले में की गई है। रायपुर के कचना स्थित ‘आनंदम सिटी’ में बिल्डर राकेश सरावगी के कार्यालय पर भी ईडी की टीम ने सुबह तड़के छापा मारा।

ED’s massive raid : हाई-प्रोफाइल मामला: ड्रीम-11 कनेक्शन यह मामला इसलिए भी हाई-प्रोफाइल हो गया है क्योंकि मुख्य आरोपी आनंद जैन मशहूर गेमिंग कंपनी ड्रीम-11 के को-फाउंडर हर्ष जैन के पिता हैं। सीबीआई (CBI) ने बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर आनंद जैन, पराग पारेख और उनकी कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिसके आधार पर अब ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की कड़ियों को जोड़ रही है।

ED’s massive raid : रियल एस्टेट के नाम पर जुटाए अरबों रुपये जांच एजेंसियों के अनुसार, साल 2006 से 2008 के बीच आरोपियों ने मुंबई और अन्य शहरों में रियल एस्टेट डेवलपमेंट के नाम पर निवेशकों से लगभग 2,434 करोड़ रुपये जुटाए थे। आरोप है कि इस भारी-भरकम राशि को घोषित उद्देश्यों के बजाय अवैध रूप से मॉरिशस और जर्सी (Channel Islands) जैसे देशों में स्थित विदेशी शेल कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया गया।

ED’s massive raid : बैंक कर्ज का दुरुपयोग और फ्यूचर ट्रेडिंग जांच में यह भी सामने आया है कि नवी मुंबई SEZ के नाम पर बैंकों से 3,252 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था। इस पैसे का इस्तेमाल रिलायंस पेट्रोकेमिकल्स की फ्यूचर ट्रेडिंग और ऑफशोर निवेश में करने का संदेह है। रायपुर में बिल्डर राकेश सरावगी के ठिकानों पर पहुंची 5 अधिकारियों की टीम संदिग्ध ट्रांजेक्शन और कर्मचारियों से पूछताछ के जरिए इस मनी ट्रेल की कड़ियों को रायपुर से जोड़ने की कोशिश कर रही है।

ED’s massive raid : छत्तीसगढ़ में लगातार एक्शन रायपुर में केवल रियल एस्टेट ही नहीं, बल्कि कृषि कारोबारियों पर भी ईडी का शिकंजा कसा है। शंकर नगर में खाद कारोबारी विनय गर्ग और लॉ विस्टा कॉलोनी में दो अन्य कारोबारियों के ठिकानों पर भी जांच जारी है। ईडी को शक है कि छत्तीसगढ़ के इन कारोबारियों के तार मुंबई के बड़े मनी लॉन्ड्रिंग सिंडिकेट से जुड़े हो सकते हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में संपत्तियों की कुर्की और बड़ी गिरफ्तारियां संभव हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Shajapur News: सरकारी सेवा भूमि की फर्जी बिक्री, कोटवार समेत कई पर मामला दर्ज

Shajapur News:शाजापुर/किशोर नाथ राजगुरु : शाजापुर जिले के अकोदिया...

T20 world Cup IND vs NED: टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप मैच आज, सुपर-8 से पहले जीत पर नजर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds