HomeSportsआज IND vs SA फाइनल मुकाबला, साउथ अफ्रीका के पास बराबरी का...

आज IND vs SA फाइनल मुकाबला, साउथ अफ्रीका के पास बराबरी का मौका, जानें कैसी होगी पॉसिबल प्लेइंग-XI

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

अहमदाबाद : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैच के साथ प्रोटियाज टीम का 35 दिन का भारत दौरा भी समाप्त हो जाएगा। सीरीज में फिलहाल टीम इंडिया 2-1 से आगे है, जबकि चौथा मुकाबला घने कोहरे के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था। अब सीरीज का विजेता आखिरी मैच से तय होगा।

सीरीज की स्थिति और भारत का रिकॉर्ड
इस दौरे में साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती, जबकि वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से बाजी मारी। टी-20 में भारत के पास घरेलू मैदान पर लगातार 17वीं अजेय सीरीज दर्ज करने का मौका है। टीम इंडिया को घर में आखिरी टी-20 सीरीज हार 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी। इसके बाद भारत ने 15 सीरीज जीतीं और 2 ड्रॉ रहीं।

Read More : M.P News : भोपाल में SIR का पहला चरण पूरा, 4.38 लाख मतदाता सूची से बाहर, 35 हजार मृत मतदाताओं के हटेंगे नाम

अहमदाबाद का मौसम और पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद में मैच के दौरान कोहरे की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा और तापमान 16 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां टी-20 का सर्वोच्च स्कोर 234 रन है, जो भारत ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।

टॉस और आंकड़ों का खेल
इस मैदान पर अब तक खेले गए 7 टी-20 इंटरनेशनल में 4 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। हालांकि ओस को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला भी कर सकती है।

हेड-टू-हेड और प्लेयर्स पर नजर
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 34 टी-20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 20 और साउथ अफ्रीका ने 13 मैच जीते हैं। साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान ऐडन मार्करम रन बनाने में आगे हैं, जबकि लुंगी एनगिडी गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

पॉसिबल प्लेइंग-XI
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेवॉल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या, लुंगी एनगिडी, ओर्टनील बार्टमैन।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here