Hindu Conference : कलश पूजन के साथ हिंदू सम्मेलन का शंखनाद, घर-घर बांटे जाएंगे पीले चावल

VIKASH KHALKHO

Hindu Conference : बड़वानी। जिला मुख्यालय पर आगामी 15 जनवरी को भव्य हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। नगर की कुल 12 बस्तियों में होने वाले इन कार्यक्रमों की भव्य तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को श्रीराम कुललेश्वर मंदिर प्रांगण में ‘अक्षत कलश पूजन’ एवं ‘प्रबोधन कार्यक्रम’ का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर आरएसएस स्वयंसेवकों, समाज के प्रबुद्ध जनों और बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Hindu Conference : कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना और अक्षत कलश के पूजन के साथ हुआ। मंदिर प्रांगण में उपस्थित महिलाओं और समाज प्रमुखों ने आगामी सम्मेलनों की सफलता की कामना करते हुए मंगल आरती की। अक्षत कलश पूजन के पश्चात सभी 12 बस्तियों के प्रतिनिधियों को कलश वितरित किए गए और आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Hindu Conference : मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित खरगोन विभाग प्रचारक धर्मेंद्र गेहलोत ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि इन सम्मेलनों का मूल उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और भारतीय संस्कृति की अक्षुण्णता को बनाए रखना है। उन्होंने वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि समाज को कुरीतियों से मुक्त होकर ज्ञान और विवेक के मार्ग पर चलना होगा। साथ ही उन्होंने गौ-रक्षा, धर्म-रक्षा और ‘पंच परिवर्तन’ के विचार को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।

Hindu Conference : नगर संयोजक चक्रेश पहाड़िया ने बताया कि सम्मेलन को लेकर नगर की सभी 12 बस्तियों में विशेष उत्साह है। प्रत्येक बस्ती में जल्द ही कार्यालय खोले जाएंगे और कार्यक्रम स्थलों का चयन कर भूमि पूजन किया जाएगा। आयोजन को व्यापक रूप देने के लिए कार्यकर्ताओं की टोलियां घर-घर जाकर पीले चावल देकर समाज के हर व्यक्ति को आमंत्रित करेंगी।

Hindu Conference : सम्मेलन से पूर्व नगर में उत्सव जैसा माहौल निर्मित किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रभात फेरियां, मशाल जुलूस और युवाओं द्वारा भव्य भगवा रैलियां निकाली जाएंगी। पूरे शहर को भगवा ध्वजों और पताकाओं से सजाया जाएगा। आगामी 31 दिसंबर को नगर के सभी मोहल्लों में एक साथ ‘भारत माता की आरती’ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें समस्त हिंदू समाज की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *