Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Bhopal Metro : भोपाल का इंतज़ार खत्म : 21 दिसंबर से दौड़ेगी...

Bhopal Metro : भोपाल का इंतज़ार खत्म : 21 दिसंबर से दौड़ेगी मेट्रो, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर दिखाएंगे हरी झंडी

Bhopal Metro : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निवासियों के लिए एक ऐतिहासिक खबर है। वर्षों का लंबा इंतज़ार समाप्त करते हुए भोपाल मेट्रो 21 दिसंबर से आम जनता के लिए पटरियों पर दौड़ने लगेगी। इससे पहले 20 दिसंबर की शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर इसका भव्य उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री आखिरी स्टेशन एम्स तक मेट्रो में सफर भी करेंगे।भोपाल मेट्रो का 21 दिसंबर को होगा शुभारंभ, खजुराहो में सीएम मोहन यादव का  ऐलान

Bhopal Metro : एमपी मेट्रो रेल कार्पोरेशन के एमडी एस. कृष्णा चैतन्य ने स्पष्ट किया है कि भोपाल मेट्रो का परिचालन इंदौर मॉडल से काफी अलग होगा। भोपाल में शुरुआत में कोई ‘प्रमोशनल’ या मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं दी जाएगी। किराए की संरचना के अनुसार, 1 से 2 स्टेशन तक का किराया 20 रुपये, 3 से 5 स्टेशन तक 30 रुपये और 6 से 8 स्टेशन के बीच 40 रुपये तय किया गया है। पूरी लाइन पर अधिकतम किराया 70 रुपये रहेगा।

Bhopal Metro : सुविधाओं की बात करें तो शुरुआत में 3 डिब्बों की मेट्रो ट्रेन ‘प्रायोरिटी कॉरिडोर’ यानी ऑरेंज लाइन पर चलेगी। यह 7.4 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसमें सुभाष नगर से एम्स के बीच कुल 8 स्टेशन आएंगे। मेट्रो सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी। एम्स स्टेशन से प्रतिदिन 9 ट्रेनें और सुभाष नगर से 8 ट्रेनें रवाना होंगी। एक ट्रेन की कुल क्षमता करीब 600 से 750 यात्रियों की होगी।भोपाल में 20 दिसंबर से पटरियों पर दौड़ेगी मेट्रो, केंद्रीय मंत्री खट्टर और मुख्यमंत्री  दिखाएंगे हरी झंडी

Bhopal Metro : सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है। सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (PSD) लगाए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके। 8 में से 6 स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा भी चिन्हित की गई है, जहाँ चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए पर्याप्त जगह होगी। हालांकि, वर्तमान में महिलाओं के लिए कोई अलग आरक्षित कोच नहीं रखा गया है; भविष्य में सवारियों की संख्या के आधार पर इस पर विचार किया जा सकता है।

Bhopal Metro : भोपाल मेट्रो दुनिया की सबसे उन्नत तकनीक से लैस है, जो इसे ‘ड्राइवरलेस’ चलाने के योग्य बनाती है, हालांकि शुरुआती दौर में इसे ड्राइवरों द्वारा ही संचालित किया जाएगा। मध्य प्रदेश कैबिनेट ने भोपाल और इंदौर मेट्रो के संचालन एवं रखरखाव के लिए 90 करोड़ 67 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। उम्मीद है कि मेट्रो के शुरू होने से शहर की यातायात व्यवस्था को एक नई दिशा मिलेगी और प्रदूषण व जाम से मुक्ति मिलेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here