Friday, May 15, 2026
33.5 C
Raipur

DSP Kalpana Verma Case : ASP कीर्तन राठौर करेंगे डीएसपी कल्पना वर्मा व दीपक टंडन प्रकरण की जांच, दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू

DSP Kalpana Verma Case : रायपुर। चर्चित डीएसपी कल्पना वर्मा बनाम होटल कारोबारी दीपक टंडन प्रकरण में अब जांच का पहिया तेज़ी से घूमने लगा है। इस संवेदनशील और बहुचर्चित मामले में रायपुर पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर को इस पूरे मामले का जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो तथ्यों और आरोपों की निष्पक्ष पड़ताल कर रहे हैं।

 

DSP Kalpana Verma Case : डीएसपी कल्पना वर्मा, उनके भाई राकेश वर्मा और पिता हेमंत वर्मा बयान दर्ज कराने के लिए रायपुर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। इससे पहले होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन भी जांच अधिकारी के समक्ष अपने बयान दर्ज करा चुके हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों से विस्तार से पूछताछ की जा रही है ताकि घटनाक्रम की पूरी श्रृंखला स्पष्ट हो सके।

DSP Kalpana Verma Case : दरअसल, इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब रायपुर के होटल व्यवसायी दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। टंडन का दावा है कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच उन्होंने कल्पना वर्मा को लगभग 2 करोड़ रुपये नकद, एक हीरे की अंगूठी, सोने की चेन और एक कार दी थी। उनका आरोप है कि यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत हुआ और बाद में उन्हें फंसाया गया। टंडन का कहना है कि यह लेन-देन विश्वास और साझेदारी के आधार पर किया गया था, लेकिन अब इसे उनके खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है।

DSP Kalpana Verma Case : पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि यह मामला प्राथमिक तौर पर आपसी लेन-देन और कारोबारी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

DSP Kalpana Verma Case : जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में जब कल्पना वर्मा महासमुंद में डीएसपी के पद पर पदस्थ थीं, तब उनके एक बैचमेट ने उन्हें दीपक टंडन से मिलवाया था। शुरुआती बातचीत के बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। माना में स्थानांतरण के बाद रिश्ते और अधिक नजदीकी में बदले। दोनों परिवारों के बीच भी जान-पहचान हो गई थी। दीपक टंडन का कहना है कि वह इस संबंध को पूरी तरह व्यापारिक साझेदारी के तौर पर देख रहे थे, जबकि डीएसपी भी किसी नए बिजनेस वेंचर को लेकर रुचि दिखा रही थीं।

DSP Kalpana Verma Case : विवाद की जड़ वर्ष 2023 में सामने आई, जब रायपुर के एक रेस्टोरेंट ‘एटमास्फेरिया’ को लेकर लगभग 45 लाख रुपये की डील की प्रक्रिया शुरू हुई। इसी लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद गहराते चले गए और मामला सार्वजनिक हो गया।वहीं, डीएसपी कल्पना वर्मा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि यह पूरा मामला उन्हें बदनाम करने और उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने किसी भी तरह के गलत संबंध या अवैध पैसों के लेन-देन से इनकार करते हुए स्पष्ट कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगी और हर स्तर की जांच के लिए तैयार हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories