Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Niwari News : हाईवे पर आरटीओ की चेकिंग, एंट्री शुल्क और टोकन...

Niwari News : हाईवे पर आरटीओ की चेकिंग, एंट्री शुल्क और टोकन के नाम पर वसूली का आरोप

Niwari News
Niwari News

Niwari News : देवेश गुप्ता/निवाड़ी। निवाड़ी जिले के ओरछा खजुराहो हाईवे पर आरटीओ की चेकिंग, एंट्री शुल्क और टोकन के नाम पर वसूली का आरोप, ट्रक चालकों से महीने भर के वसूले जा रहे दो-दो हजार रुपए, सबसे बड़ा सवाल यह है की क्या फ्री जोन होने के बावजूद भी वसूली चैकी चल रही है, क्या नेशनल परमिट होने के बाद भी ‘टोकन’ देकर पैसे वसूले जा रहे हैं, वही वाहन चालकों का आरोप की आरटीओ की टीम हाईवे पर चेकिंग के नाम पर दो दो हजार रुपए की वसूली कर रही है.

 

 

Niwari News : सुबह 6 बजे से ही आरटीओ के अधिकारी चेकिंग लगा देते हैं, जब तक पैसे न दो, आगे नहीं जाने देते है, वाहन चालकों का यह भी कहना है की नई गाड़ी है और नेशनल परमिट होने के बाद भी अवैध वसूली की जा रही है, वही ट्रांसपोर्टर और ड्राइवर ने अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है, वही निवाड़ी आरटीओ का कहना है की हमारे यहां से कोई भी टोकन जारी नहीं किए गए हैं, अगर वसूली की कोई शिकायत आती है तो मैं ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को इसकी शिकायत करूंगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here