Illegal explosives and fireworks : हातोद में प्रशासन का बड़ा एक्शन : अवैध बारूद फैक्ट्री पर छापा, 100 किलो विस्फोटक और बम बनाने की सामग्री जप्त

0
152

Illegal explosives and fireworks : इंदौर/हातोद। मध्य प्रदेश में अवैध विस्फोटक और पटाखा निर्माण के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर के सख्त निर्देश पर एडीएम रोशन राय के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने हातोद क्षेत्र में दबिश देकर एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यह फैक्ट्री राहुल अग्रवाल नामक व्यक्ति द्वारा बिना किसी लाइसेंस के संचालित की जा रही थी।

Illegal explosives and fireworks : मौके पर मिला भारी मात्रा में विस्फोटक छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की। अधिकारियों के अनुसार, यहाँ से लगभग 100 किलो बारूद, गिट्टी बम बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली कच्ची सामग्री और अन्य उपकरण जप्त किए गए हैं। इसके अलावा, विस्फोटक परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे दो लोडिंग ऑटो को भी प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Illegal explosives and fireworks : आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई चेन की जांच शुरू प्रशासन ने फैक्ट्री संचालक राहुल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। एडीएम रोशन राय ने मीडिया को जानकारी दी कि आरोपी के पास निर्माण से जुड़ा कोई भी वैध लाइसेंस या सुरक्षा मानक नहीं थे, जिससे क्षेत्र में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस और प्रशासन अब इस बात की गहराई से जांच कर रहे हैं कि आरोपी यह अवैध बम किन-किन लोगों को सप्लाई करता था और इस सिंडिकेट में और कौन शामिल है।

Illegal explosives and fireworks : हादसों को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश हैं कि रिहायशी या दूरदराज के इलाकों में चल रहे किसी भी अवैध विस्फोटक यूनिट को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद हातोद और आसपास के क्षेत्रों में अवैध पटाखा निर्माताओं में हड़कंप मच गया है। जप्त सामग्री को सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षित स्थान पर डिस्पोज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here