EVM-VVPAT Warehouse : ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, कलेक्टर और राजनीतिक दलों ने परखी सुरक्षा

0
123

EVM-VVPAT Warehouse : बेमेतरा। जिला कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा और प्रबंधन का जायजा लेने के लिए मंगलवार शाम 5 बजे त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक (SP) की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने सुरक्षा मानकों पर संतोष व्यक्त किया।

EVM-VVPAT Warehouse : सुरक्षा प्रोटोकॉल की गहन जांच निंचरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, निगरानी प्रणाली, वेयरहाउस के तालों की सील और प्रवेश-निकास पंजी (Log Book) का मिलान किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि निर्वाचन से संबंधित सभी संवेदनशील उपकरण भारत निर्वाचन आयोग के मानक दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी तरह सुरक्षित हैं।

EVM-VVPAT Warehouse : पारदर्शिता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव: कलेक्टर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने निरीक्षण के उपरांत कहा कि ईवीएम और वीवीपैट हमारी लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। इनकी सुरक्षा और भंडारण में किसी भी स्तर पर चूक की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा जाए और निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो।

EVM-VVPAT Warehouse : राजनीतिक दलों ने जताया संतोष निर्वाचन प्रक्रिया में विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस प्रक्रिया में शामिल किया गया। प्रतिनिधियों ने वेयरहाउस की प्रबंधन व्यवस्था को देखा और प्रशासनिक तैयारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समय-समय पर होने वाले इस प्रकार के निरीक्षणों से निर्वाचन प्रणाली के प्रति पारदर्शिता और जन-विश्वास और अधिक मजबूत होता है।

EVM-VVPAT Warehouse : अधिकारियों की उपस्थिति इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रकाश भारद्वाज, जिला कोषालय अधिकारी सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस बल के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कलेक्टर ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार हर तिमाही में यह आंतरिक निरीक्षण अनिवार्य है, ताकि आगामी निर्वाचन कार्यों के लिए जिले की प्रशासनिक तैयारी पुख्ता बनी रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here