Winter session proceedings : विधायक नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व में 150 कार्यकर्ता पहुंचे नवीन विधानसभा, शीतकालीन सत्र की कार्यवाही देखकर हुए उत्साहित

0
383

Winter session proceedings : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा के वर्तमान शीतकालीन सत्र को देखने के लिए कोंडागांव जिले की केशकाल विधानसभा से करीब 150 भाजपा कार्यकर्ता विधायक नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व में नवीन विधानसभा भवन पहुँचे। इन कार्यकर्ताओं ने सत्र के दौरान चल रही अनुपूरक बजट की कार्यवाही को देखा।

Winter session proceedings : 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चल रहे शीतकालीन सत्र की कार्यवाही देखने पहुँचे इन कार्यकर्ताओं में मंडल अध्यक्ष, पुरुष एवं महिला कार्यकर्ता शामिल थे, जो काफी उत्साहित नजर आए। यह पहली बार था जब अधिकतर कार्यकर्ता विधानसभा की कार्यवाही को देखने उपस्थित हुए थे। राजधानी नया रायपुर में स्थित नवीन विधानसभा भवन के भव्य स्वरूप को देखकर और सत्र की कार्यवाही में शामिल होकर ग्रामीण क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं के चेहरों पर काफी प्रसन्नता दिखाई दी।

Winter session proceedings : विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधानसभा सत्र दिखाने के अलावा, बस्तर संभाग के सरपंच संघ से जुड़े 40 लोगों को और 20 ऐसे कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात भी करवाई, जिनके विधानसभा क्षेत्र के पलना बंगोली में ₹9 करोड़ 4 लाख 29 हजार की लागत से पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Winter session proceedings : कार्यकर्ताओं ने इस पहल के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विधायक नीलकंठ टेकाम को धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयास से ही केशकाल विधानसभा क्षेत्र के एक साथ इतने कार्यकर्ता विधानसभा के महत्वपूर्ण शीतकालीन सत्र अनुपूरक बजट की कार्यवाही में शामिल हो पाए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here