Indore Murder Mystery : मासूम के शव को कुत्तों ने नोंचा : खेड़ीघाट के नीचे नर्मदा नदी में मिला 6 माह के बच्चे का दर्दनाक शव, जांच जारी

0
129

Indore Murder Mystery : इंदौर। इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र से चार बच्चों के साथ घर से लापता हुई एक महिला के मामले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लापता हुई महिला के चार बच्चों में से दो बच्चे मोरटक्का ब्रिज पर सुरक्षित मिले हैं, लेकिन सबसे छोटे, मात्र छह माह के मासूम का शव नर्मदा नदी में बेहद क्षत-विक्षत हालत में मिला है।

Indore Murder Mystery : मामला खजराना थाना क्षेत्र स्थित कृष्णबाग कॉलोनी का है। यहाँ रहने वाली प्रियंका चौरसिया (40), अपने पति सुंदरलाल चौरसिया को बिना बताए 11 दिसंबर को अपने चार बच्चों—आर्यन (6), हिमांशी (ढाई साल), प्रियांश (5) और छह माह के चीकू—के साथ घर से निकल गई थीं। परिजनों द्वारा कई दिनों तक तलाश करने के बाद 13 दिसंबर को खजराना थाने में महिला और बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

Indore Murder Mystery : इंदौर पुलिस लगातार महिला और बच्चों की तलाश कर रही थी। इसी बीच, रविवार शाम को मोरटक्का ब्रिज पर राहगीरों ने आर्यन और हिमांशी नाम के दो छोटे बच्चों को अकेले घूमते देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची मोरटक्का चौकी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर उनके पति से संपर्क किया और दोनों बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Indore Murder Mystery : हालांकि, तलाश के दौरान एक और दुखद जानकारी सामने आई। खेड़ीघाट के नीचे नर्मदा नदी के पानी में छह माह के मासूम चीकू का शव मिला। शव की हालत बेहद दर्दनाक थी, जिस पर कुत्तों द्वारा नोंचने के निशान पाए गए थे और बच्चे का एक पैर भी कुत्ते खा गए थे। इस दृश्य ने मौके पर मौजूद लोगों को स्तब्ध कर दिया।

Indore Murder Mystery : एसीपी खजराना कुंदन मंडलोई ने बताया कि पुलिस फिलहाल लापता महिला प्रियंका और उसके एक अन्य बच्चे प्रियांश की तलाश में जुटी हुई है। मोरटक्का चौकी प्रभारी लखनलाल डाबर ने भी घटना की पुष्टि की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है कि महिला आखिर किन परिस्थितियों में घर छोड़कर निकली थी और यह दुखद घटना कैसे हुई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here