Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh Bhilai Fraud : व्यापारी से 41 लाख की ऑनलाइन ठगी…..

Bhilai Fraud : व्यापारी से 41 लाख की ऑनलाइन ठगी…..

भिलाई। Bhilai Fraud : अधिक मुनाफे की उम्मीद में दुर्ग के एक शेयर ट्रेडिंग व्यवसायी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। विद्युत नगर निवासी मयंकपुरी गोस्वामी (34) अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से आए एक लिंक के ज़रिए एक फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट से जुड़ गया और धीरे-धीरे कर ₹41,52,500 की ठगी का शिकार हो गया।

 Bhilai Fraud : मयंकपुरी को इस लिंक के ज़रिए एक आकर्षक निवेश योजना से जोड़ा गया, जहां शुरू में मुनाफा दिखाकर उससे बार-बार निवेश कराया गया। ठगी का अंदेशा होने पर जब उसने पैसे की वापसी मांगी, तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मयंकपुरी ने पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने इस घटना को साइबर ठगी का नया रूप बताया है और नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या ट्रेडिंग ऐप में निवेश करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। ऐसे मामलों में सावधानी ही सुरक्षा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here