constable recruitment : आरक्षक भर्ती परिणाम के लिए पुलिस विभाग ने जारी किया QR कोड, शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए गृहमंत्री विजय शर्मा

Sanjay Sahu
constable recruitment

constable recruitment : रायपुर : रायपुर में पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर सामने आ रही शिकायतों के बीच पुलिस विभाग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिणाम देखने हेतु QR कोड जारी किया है। इस QR कोड को स्कैन कर अभ्यर्थी सीधे छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

constable recruitment : गृहमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को भर्ती प्रक्रिया या अंकों को लेकर कोई शिकायत है, तो उसके निराकरण के लिए एसपी कार्यालयों में व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मार्क्स डिस्प्ले को लेकर कई शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है।

constable recruitment : विजय शर्मा ने बताया कि यूपीएससी पैटर्न के अनुसार सामान्यतः नंबर जारी नहीं किए जाते, लेकिन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए 9 केंद्रों में अभ्यर्थियों के अंक जारी किए गए हैं। सभी जिलों की पूरी जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रह सके।

constable recruitment : इस दौरान गृहमंत्री ने धर्मांतरण कानून को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण पर कानून लाने की कोशिश लगातार जारी है और ईश्वर की कृपा रही तो जल्द ही यह कानून लागू होगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *