rewa news : रीवा : रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल चौराहे पर एक महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मनचले युवक ने महिला से अभद्रता की, जिसके बाद महिला ने मौके पर ही उसे चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
rewa news : घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। हालांकि महिला ने अभी तक इस मामले में थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
rewa news : पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है और महिला के बयान के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।











