IAS NEWS : छत्तीसगढ़ कैडर के दो IAS को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, कृषि और आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाए गए

IAS NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2004 बैच के IAS अफसर दंपती को केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं। अन्बलगन पी को केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है, जबकि उनकी पत्नी अलरमेलमंगई डी को आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है।

IAS NEWS : यह नियुक्तियां केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति द्वारा देशभर से 41 अधिकारियों के चयन के तहत की गई हैं। अन्बलगन पी को यह पद IAS योगिता राणा के स्थान पर मिला है, वहीं अलरमेलमंगई डी को यह जिम्मेदारी IPS भावना सक्सेना की जगह सौंपी गई है।

IAS NEWS : दोनों ने 2004 में ज्वाइन की थी IAS सेवा

IAS NEWS : IAS अन्बलगन पी और IAS अलरमेलमंगई डी दोनों ने UPSC 2003 परीक्षा पास की थी और 2004 बैच के अधिकारी हैं। इनका कार्यकाल प्रशासनिक अनुभव से भरा रहा है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सीईओ और कलेक्टर के तौर पर सेवाएं देने के बाद अन्बलगन पी राज्य में माइनिंग डायरेक्टर, हेल्थ डायरेक्टर, जनसंपर्क निदेशक, मार्कफेड के एमडी समेत कई प्रमुख पदों पर रहे। 2019 में वे सचिव पद पर प्रमोट हुए और उसके बाद खनिज, पीएचई, जल संसाधन, सामान्य प्रशासन, पर्यटन एवं संस्कृति, धार्मिक न्यास जैसे विभागों की जिम्मेदारी संभाली। वर्तमान में वे केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

IAS NEWS : अलरमेलमंगई डी की उपलब्धियां

IAS NEWS : कांकेर, महासमुंद और रायगढ़ जैसे जिलों में कलेक्टर रह चुकीं अलरमेलमंगई डी नगरीय प्रशासन, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और श्रम विभाग की सचिव रही हैं। वे छत्तीसगढ़ की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त सचिव भी रही हैं। उन्होंने संचालनालय भौमिकी व खनिकर्म में भी सेवाएं दीं और श्रमायुक्त के रूप में कार्य किया। वे भी वर्तमान में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं। यह दंपती न केवल प्रशासनिक क्षमता का प्रतीक हैं, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि एक साथ कार्य करते हुए कैसे दोनों ने राज्य और अब केंद्र में अपनी योग्यता का लोहा मनवाया है।

 

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Chhattisgarh Rail Transformation: पीएम मोदी ने किया चांपा, बालोद और सरोना अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण

Chhattisgarh Rail Transformation: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों और क्षेत्रीय...

Related Articles

Popular Categories