Wednesday, March 18, 2026
26 C
Raipur

Chhattisgarh Assembly : बेरोजगारी भत्ता पर सदन में भारी घमासान, जवाब से नाराज़ विपक्ष का वॉकआउट

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बेरोजगारी भत्ते को लेकर सदन का माहौल पूरी तरह गर्म हो गया। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिए जाने का मुद्दा जोरशोर से उठाया। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की और अंततः सदन से वॉकआउट कर दिया।

पंजीकृत बेरोजगारों का आंकड़ा पेश
प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रदेश में बेरोजगारी की स्थिति पर सवाल किया। जवाब में रोजगार एवं श्रम मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि 1 अप्रैल 2024 तक राज्य में 11 लाख 39 हजार 656 पंजीकृत बेरोजगार हैं। मंत्री ने कहा कि इन युवाओं को “रोजगार इच्छुक” की श्रेणी में रखा गया है।

Read More : DSP Kalpana Verma-Deepak Tondon Case : दीपक टंडन-कल्पना वर्मा केस में नया खुलासा! कपड़े उतारकर पिटाई का Video वायरल, जानें पूरा मामला

रोजगार मेलों पर सरकार का जोर
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं को सक्षम बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत रोजगार मेला और प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या करीब 15 लाख के आसपास है और जल्द ही राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित कर 14 हजार से अधिक युवाओं को एक साथ रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

बेरोजगारी भत्ते पर तीखी बहस
कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने सीधा सवाल किया कि क्या प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इस पर मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर और सामर्थ्यवान बना रही है। जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने भत्ते की समय-सीमा पूछी, जिस पर मंत्री स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।

Read More : Korba Mobile Tower Drama : नशे में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी से झगड़े के बाद चढ़ा मोबाइल टावर पर

भूपेश बघेल का सरकार पर आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विधानसभा के जवाब में बताया गया है कि बेरोजगारी भत्ता योजना बंद नहीं हुई है, फिर युवाओं को इसका लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में प्रावधान होने के बावजूद भत्ता नहीं देना युवाओं के साथ धोखा है।

नोकझोंक के बाद विपक्ष का वॉकआउट
लगातार सवालों और जवाबों के बीच सदन में तीखी नोकझोंक हुई। मंत्री के जवाब से संतुष्ट न होने पर कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया, जिससे शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन हंगामेदार रहा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Congress Protest: Raipur में Congress का हल्ला बोल, बैरिकेड्स टूटे, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता..

Congress Protest: Raipur में Congress का हल्ला बोल, बैरिकेड्स टूटे, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता..

D.ED candidates: D.ED अभ्यर्थियों का नहीं टूटा हौसला, धरना 85वें दिन भी जारी, दर्द किया बयां...

D.ED candidates: D.ED अभ्यर्थियों का नहीं टूटा हौसला, धरना 85वें दिन भी जारी, दर्द किया बयां...

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories