Korba Mobile Tower Drama : नशे में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी से झगड़े के बाद चढ़ा मोबाइल टावर पर

Rahul Goshwami
नशे में युवक का ड्रामा

कोरबा : कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में शनिवार को एक घरेलू विवाद ने उस समय सनसनीखेज रूप ले लिया, जब शराब के नशे में धुत एक युवक पत्नी से झगड़े के बाद करीब 200 फीट ऊंचे जियो मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी और कुछ देर के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

शराब के नशे में बिगड़ा संतुलन
जानकारी के मुताबिक, रावणभांटा गांव निवासी करण चौहान शराब पीकर घर पहुंचा था। पत्नी द्वारा शराब पीने पर आपत्ति जताने से वह नाराज हो गया। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ी और गुस्से में युवक घर से निकल गया। इसके बाद उसने पास में लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में चार दिन राहत, इसके बाद फिर शीतलहर का अलर्ट, जानें आपके शहर का मौसम

पत्नी को बुलाने की जिद
टावर पर चढ़ने के बाद युवक नीचे खड़े लोगों और पुलिस के सामने बार-बार पत्नी को मौके पर बुलाने की जिद करता रहा। युवक की हरकतों से स्थानीय लोग सहमे रहे, वहीं किसी अनहोनी की आशंका से मौके पर तनाव का माहौल बन गया। कई लोग वीडियो बनाने लगे, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई।

पुलिस ने दिखाई सूझबूझ
घटना की सूचना मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को समझाने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे के नेतृत्व में पुलिस ने संयम और सूझबूझ से काम लेते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

Read More : Chhattisgarh Assembly Session : शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, स्थगन प्रस्ताव से सदन में हंगामे के आसार….

समझाइश के बाद छोड़ा गया युवक
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक पूरी तरह नशे में था और घरेलू विवाद के चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया। स्थिति सामान्य होने के बाद युवक को कड़ी समझाइश दी गई और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *