Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh High-profile controversy : होटल कारोबारी टंडन पर 2018 से फ्रॉड के मामले,...

High-profile controversy : होटल कारोबारी टंडन पर 2018 से फ्रॉड के मामले, DSP कल्पना वर्मा के साथ करोड़ों के लेन-देन में घिरे

High-profile controversy : रायपुर। राजधानी रायपुर और कोरबा में लगातार चर्चा में बनी हुई महिला डीएसपी कल्पना वर्मा और होटल कारोबारी अंबेडकर उर्फ दीपक टंडन की भूमिका अब पूरे प्रदेश की सुर्खियों में है। महिला अधिकारी से विवाद के बाद चर्चा में आए दीपक टंडन के खिलाफ अब आर्थिक ठगी, अवैध उगाही और फ्रॉड से जुड़े गंभीर मामलों की फेहरिस्त सामने आई है। इन आरोपों में व्यापमं द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र बेचने और कोयला आपूर्ति के नाम पर करोड़ों की रकम वसूलने के मामले शामिल हैं, जिसने शासन-प्रशासन की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

High-profile controversy : दीपक टंडन के खिलाफ आपराधिक आरोपों की शुरुआत 2018 में हुई थी। सिविल लाइंस थाने में उसके खिलाफ धारा 420 (फ्रॉड) के तहत केस दर्ज किया गया था। बीरगांव निवासी जितेन्द्र देवांगन ने आरोप लगाया था कि टंडन ने राजस्व निरीक्षक (नगर निगम) भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पूर्व उपलब्ध कराने का दावा कर उनसे उगाही की थी। एफआईआर के अनुसार, टंडन ने प्रति व्यक्ति तीन लाख रुपए मांगे थे, जिसमें एक लाख नकद लेने की बात कही गई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पेपर उपलब्ध नहीं कराया गया, लेकिन टंडन ने उनसे पाँच हजार रुपए ले लिए थे और बाद में यह भी पता चला कि उसने अन्य कई लोगों से भी पेपर पास कराने के नाम पर पैसे लिए थे।

High-profile controversy : हाल ही में, दीपक टंडन पर कोयला आपूर्ति के नाम पर बड़े फ्रॉड के आरोप लगे हैं। अप्रैल 2025 में, उस पर 27 लाख रुपए वसूलने का आरोप लगा, जिसके बाद कोरबा कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया। इसके अलावा, मार्च 2022 में एक अन्य कोयला कारोबारी किशन शर्मा ने आरोप लगाया था कि टंडन ने शासन-प्रशासन में अपनी पकड़ का झांसा देकर बड़ा टेंडर दिलाने के नाम पर उनसे 15 लाख रुपए वसूले थे। टंडन ने रकम के बदले एचडीएफसी बैंक के दो चेक दिए, जबकि उस समय उसका बैंक खाता बंद हो चुका था।

High-profile controversy : DSP कल्पना वर्मा के साथ विवाद में भी बड़ा वित्तीय लेन-देन सामने आया है। आरोप है कि टंडन ने महिला डीएसपी के परिवार के साथ बड़े पैमाने पर कारोबार किया और 2 करोड़ रुपए नकद, लाखों की ज्वेलरी और अन्य वस्तुएं लीं। वहीं, सोशल मीडिया पर आम लोग इस पूरे मामले में शासन-प्रशासन द्वारा संरक्षण मिलने की आशंका जता रहे हैं और दीपक टंडन तथा उनकी पत्नी बरखा टंडन के बैंक खातों की उच्च स्तरीय जाँच की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर, महिला डीएसपी कल्पना वर्मा ने मीडिया को दिए अपने लिखित पक्ष में कहा है कि यह पारिवारिक और कारोबारी लेन-देन का विवाद है और दीपक टंडन द्वारा जारी किए गए कथित चैट फर्जी हैं।

High-profile controversy : कानून विशेषज्ञों का मानना है कि भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्र बेचने, धोखाधड़ी और अवैध उगाही के ये मामले अत्यंत गंभीर हैं और इन पर पुलिस और न्यायालय की सक्रिय भूमिका जरूरी है। रायपुर और कोरबा पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मामले की गंभीरता और सोशल मीडिया पर बढ़ते दबाव के बीच, जनता की निगाह इस बात पर टिकी है कि क्या दीपक टंडन को किसी प्रकार का प्रशासनिक या राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और क्या इन सभी गंभीर आरोपों पर न्यायालय द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here