Chhattisgarh Legislative Assembly : ‘किस नियम से चर्चा हो रही है?’: भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने विजन 2047 की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल

Chhattisgarh Legislative Assembly : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ‘विजन 2047’ पर चल रही विशेष चर्चा के दौरान सदन में गहमागहमी का माहौल बन गया। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने न केवल विजन डॉक्यूमेंट की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए, बल्कि उनकी कुछ बातों से मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल इतने नाराज हुए कि उन्हें खड़े होकर आपत्ति जतानी पड़ी। मंत्री जायसवाल ने अध्यक्ष से व्यक्तिगत आरोप लगाने वाले अंश को सदन की कार्यवाही से विलोपित (Expunge) करने की मांग की।

Chhattisgarh Legislative Assembly : चंद्राकर ने प्रक्रिया और नियमों पर उठाए सवाल

चर्चा शुरू होने से पहले ही भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने आसंदी से यह सवाल पूछकर कार्यवाही को बाधित कर दिया कि सदन में यह चर्चा किस प्रक्रिया और किस नियम के तहत हो रही है। उन्होंने जानना चाहा, “क्या हम शासकीय संकल्प के तहत बात कर रहे हैं? क्या चर्चा के बाद मंत्री जवाब देंगे या हमें केवल अपनी बात कहनी है?” उन्होंने जोर देकर कहा कि सदन में किसी भी चर्चा से पूर्व उसके नियम और प्रक्रिया की जानकारी स्पष्ट होनी चाहिए।

Chhattisgarh Legislative Assembly : विजन पर उठाए गंभीर सवाल

वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत ‘विजन 2047’ के प्रस्ताव पर टिप्पणी करते हुए अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई दी, लेकिन साथ ही कई गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आज तक रोजगार की परिभाषा तय नहीं हो पाई है, कृषि का रकबा कम हो रहा है, फसलों के उत्पादन में कमी आई है, और क्षेत्रीय असंतुलन साफ दिखाई दे रहा है। चंद्राकर ने कहा कि 97 प्रतिशत छत्तीसगढ़ के लोग ‘अनस्किल्ड’ (अकुशल) हैं, और उन्होंने ‘मेक इन छत्तीसगढ़’ की अवधारणा तथा कुटीर उद्योगों के लिए नीति पर भी सवाल उठाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “चलो अच्छा है न्यूयॉर्क बन जाएंगे 2047 में,” और वित्त मंत्री को “लिबरल” बनने की सलाह दी।

Chhattisgarh Legislative Assembly : राम मूर्ति का मुद्दा भी उठा

चर्चा के दौरान अजय चंद्राकर ने चंदखुरी स्थित भगवान राम की मूर्ति का मुद्दा भी उठाया, जिसे बदलने की घोषणा पूर्व में विधानसभा में की गई थी। उन्होंने आपत्ति जताई कि दो साल बाद भी मूर्ति नहीं बदली जा सकी है और वर्तमान में लगी मूर्ति भगवान राम की नहीं लगती है। इस पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने हस्तक्षेप करते हुए आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर भगवान राम की नई मूर्ति चंदखुरी में स्थापित हो जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories