Saturday, May 9, 2026
34.1 C
Raipur

CG Politics : कुम्हारी टोल प्लाजा में अवैध वसूली, कांग्रेस का विरोध तेज, दिल्ली तक आंदोलन की चेतावनी

CG Politics : रायपुर। रायपुर और दुर्ग के बीच स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि टोल प्लाजा की अनियमितताओं और अवैध वसूली को लेकर वे पहले भी चरणबद्ध आंदोलन कर चुके हैं और अब दिल्ली तक आंदोलन की तैयारी की जा रही है।

CG Politics : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, वरिष्ठ नेता पंकज शर्मा और कन्हैया अग्रवाल ने संयुक्त प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

CG Politics : रायपुर से दुर्ग के बीच केवल 54 किलोमीटर की दूरी में तीन टोल प्लाजा – मंदिर हसौद , कुम्हारी , और दुर्ग – संचालित हो रहे हैं। यह सड़क परिवहन मंत्रालय की उस गाइडलाइन का उल्लंघन है, जिसमें दो टोल प्लाजा के बीच कम से कम 60 किलोमीटर की दूरी अनिवार्य की गई है।

CG Politics : कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि कुम्हारी टोल प्लाजा की वैधता समाप्त हो चुकी है, फिर भी पिछले 20-25 वर्षों से वसूली जारी है। उन्होंने इसे पूरी तरह अवैध और जनविरोधी बताया। स्थानीय नागरिकों को इस वजह से रोजाना ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

CG Politics : विकास उपाध्याय ने कहा कि जब टोल की निर्धारित लागत पहले ही वसूल की जा चुकी है, तब भी इसका संचालन करना नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय नागरिकों से फास्टैग कैमरे के माध्यम से नियमविरुद्ध वसूली की जा रही है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।

CG Politics : नेताओं ने यह भी कहा कि टोल वसूली की अवधि समाप्त होने के बावजूद वसूली जारी रहना अनुबंध उल्लंघन है। कई टोल प्लाजा ऐसे क्षेत्रों में हैं जहां ट्रैफिक घनत्व अधिक है और वैकल्पिक मार्ग नहीं हैं, जिससे जनता मजबूरी में भुगतान करती है।

CG Politics : कांग्रेस की मांग है कि:

– कुम्हारी टोल प्लाजा को तुरंत बंद किया जाए।
– अवैध वसूली की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
– स्थानीय नागरिकों को जाम और दुर्घटनाओं से राहत देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
– अवैध वसूली गई राशि की वापसी कराई जाए।

CG Politics : कांग्रेस का कहना है कि इससे पहले भी उन्होंने रायपुर के सुंदरनगर में प्रस्तावित टोल प्लाजा का विरोध कर उसे बंद करवाया था। उन्होंने भाजपा के 10 लोकसभा सांसदों को भी पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। वर्तमान में मामला विधिक कार्रवाई के अधीन है और कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो दिल्ली तक आंदोलन किया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG NEWS: सारंगढ़ में बड़ा खनिज घोटाले का आरोप, बिना खनन करोड़ों की रॉयल्टी पर्ची जारी

गौरी शंकर गुप्ता / सारंगढ़: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में गौण...

CG NEWS: CSPTCL कर्मचारियों को बड़ी राहत : महंगाई भत्ता 60% हुआ, जनवरी से मिलेगा एरियर्स

गौरी शंकर गुप्ता / रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन...

Related Articles

Popular Categories