Mp news : भोपाल : भोपाल में वाहन चेकिंग के दौरान एक विवाद की स्थिति सामने आई है। बैरागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा की जा रही वाहन जांच के दौरान पुलिस और वाहन चालकों के बीच बहस हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Mp news : जानकारी के अनुसार पुलिस हेलमेट नहीं पहनने पर चालान काट रही थी। इसी दौरान वाहन चालकों ने चालान ऑनलाइन काटने की मांग की, जिस पर विवाद बढ़ गया। वाहन चालक ऑनलाइन चालान को लेकर अड़े रहे, जबकि पुलिस इसे लेकर सहमत नहीं दिखी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई।
Mp news : वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि पुलिस ने वाहन चालक पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप लगाया, जिस पर चालक ने मौके पर मशीन से जांच करने की बात कही। शराब सेवन को लेकर भी पुलिस और वाहन चालक के बीच कहासुनी होती रही।
यह पूरा मामला बैरागढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर अपनी कार्रवाई और स्थिति स्पष्ट करने में जुटी है।









