Wednesday, May 27, 2026
34.1 C
Raipur

Big success in Sukma : बस्तर में 11 महीनों में 1514 माओवादियों ने किया सरेंडर, AK-47 और स्टेन गन सौंपी

Big success in Sukma : सुकमा। छत्तीसगढ़ सरकार और भारत सरकार की पुनर्वास नीति “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” ने सुकमा जिले में आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले में 10 सक्रिय माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 6 महिलाएँ भी शामिल हैं।

Big success in Sukma : 33 लाख के इनामी नक्सली हुए पुनर्वासित

आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादी कैडरों पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति और विश्वास के बढ़ते वातावरण का प्रतीक है।

इन माओवादियों ने जो हथियार सुरक्षा बलों के सामने जमा किए, उनमें 8 लाख रुपये के इनामी हथियार भी शामिल हैं:

  • AK-47 राइफल
  • दो SLR राइफलें
  • एक .303 राइफल
  • एक BGL लॉन्चर
  • एक स्टेन गन
Big success in Sukma : आत्मसमर्पण करने वाले महत्त्वपूर्ण कैडर

आत्मसमर्पण करने वाले इन कैडरों में माओवादी संगठन के कई महत्त्वपूर्ण सदस्य शामिल हैं, जिससे संगठन को बड़ा झटका लगा है:

  • पीएलजीए बटालियन-01 का प्लाटून कमांडर
  • दरबा डिवीजन के 2 एरिया कमेटी सदस्य
  • पीएलजीए प्लाटून 31 और 26 के 2 पीपीसीएम
  • गोल्लापल्ली LOS के 2 सदस्य
  • 3 पार्टी सदस्य

सभी 10 कैडरों ने सार्वजनिक रूप से शांति और विकास का मार्ग अपनाने की घोषणा की।

Big success in Sukma : अधिकारियों की प्रतिक्रिया

पुलिस अधीक्षक (SP) सुकमा, किरण चव्हाण ने इस सफलता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनविश्वास बढ़ने के कारण माओवादी सरेंडर में तेजी आई है।

“आज कुल 10 सक्रिय व इनामी माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे हैं। वर्ष 2025 में अब तक जिले में 263 माओवादी हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं।”

पुलिस महानिरीक्षक (IG), बस्तर रेंज, सुन्दरराज पत्तिलिंगम ने कहा कि माओवादी विचारधारा का अंत निकट है:

“सुकमा में कैडरों का इस तरह मुख्यधारा में लौटना दर्शाता है कि माओवादी हिंसा व उनकी जनविरोधी सोच अब समाप्ति की ओर है। लोग ‘पूना मारगेम’ पहल पर भरोसा कर रहे हैं। बीते 11 महीनों में बस्तर रेंज में 1514 से अधिक माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। देवजी, पाप्पा राव, देवा सहित शेष वरिष्ठ माओवादी कैडरों के पास अब आत्मसमर्पण ही एकमात्र विकल्प है।”
Big success in Sukma : ‘वायान वाटिका’ में पौधारोपण

आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास कार्यक्रम के दौरान, पुनर्वासित कैडरों ने “वायान वाटिका” में पौधारोपण किया। गोंडी भाषा में “वायान” का अर्थ ‘आशा और भविष्य की बगिया’ है। स्थानीय समुदाय के वरिष्ठजनों की मौजूदगी में इन कैडरों द्वारा लगाए गए पौधों को उनके पुनर्जन्म, विश्वास और शांतिपूर्ण भविष्य के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर आईजी सुन्दरराज पी, कलेक्टर देवेश ध्रुव, एसपी किरण चव्हाण और डीआईजी सीआरपीएफ आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Latest YouTube Shorts

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories