Sunday, August 16, 2026
Home Raipur युवा कांग्रेस बीरगाँव ने किया CSIDC कार्यालय उरला का घेराव

युवा कांग्रेस बीरगाँव ने किया CSIDC कार्यालय उरला का घेराव

0
270
Youth Congress Birgaon gheraoed CSIDC office Urla
Youth Congress Birgaon gheraoed CSIDC office Urla

रायपुर। नगर निगम बीरगाँव क्षेत्र में CSIDC की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जे और निर्माण के विरोध में बीरगाँव ब्लॉक युवा कांग्रेस ने आज 28 मई 2025 को उरला स्थित छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) के क्षेत्रीय कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय भाजपा पार्षद बेदराम साहू द्वारा बिरगाँव नाले एवं उरला सिंघानिया चौक पर अवैध कब्जा किया गया है, जिसे हटाने की मांग की गई। साथ ही उन्होंने CSIDC अधिकारियों पर पैसे लेकर और विधायक के दबाव में काम करने का आरोप लगाया, और समय पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस अध्यक्ष बैसाखू सागर, पार्षद रितेश सिंह, मुकेश तिवारी, ज्वाला गोस्वामी, बाबा खान, आशीष यादव, भगत साहू, दीनू निषाद, जानू भार्गव, गोल्डी सिंह, भूपेंद्र साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here