CG NEWS: रामकुमार भारद्वाज/कोंडागांव जिले मे गौड खनिज उत्खनन करने वाले खनिज तस्कर इतने बेखौफ़ है कि जिला मुख्यालय में हफ्ते भर पहले ही हुई गड्ढे में डूब कर मासूम बच्चे की मौत से भी सबक नहीं ले पा रहे हैं, अंधाधुन अवैध गौण खनिज उत्खनन के चलते मनमानी तरीके से कहीं पर भी उत्खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं वहीं जिले मे खनिज माफिया अवैध गौड खनिज उत्खनन करते इतने बेखौफ़ है कि 15 से 20 फिट जमीन के निचे खुदाई करने मे भीं गुरेज नहीं करते
CG NEWS: एक तरफ खनिज माफिया करवा रहा उत्खनन, दूसरी तरफ उन गड्ढे में डुबकी लगाते दिखे मासूम बच्चे
CG NEWS: ऐसा ही एक नजारा कोंडागांव जिले से लगे कोपाबेड़ा में नजर आया जहाँ एक खनीज माफिया के द्वारा बाकायदा चेन माउंटेन का प्रयोग करते हाइवा गाड़ियों से गौड खनिज उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था बड़ी बात यह थी कि एक तरफ खनिज माफिया की उत्खनन मशीन चल रही थी तो वहीं पर उस मशीन के खुदाई से निर्मित गड्ढे में नव ननिहाल मासूम बच्चे डुबकियां लगा रहे थे.
CG NEWS: जिसकी सूचना राहगीरों के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों व मीडिया कर्मियों को दी गई, वहीं सूचना पर राजस्व विभाग के आला अधिकारी अमला सहित मौके पर पहुंचा था बताया जा रहा है कि उक्त भूमि रूप राय पिता मेहतर का है वहीं उक्त गड्डा जिस पर बच्चे नहा रहे थे वों गड्डा खनिज परिवहन करने वाले भू माफिया के द्वारा बर्तन धोने के लिए खोदा गया था बड़ी बात यह है कि खनिज उत्खनन के दौरान भी छोटे बच्चे उस गड्ढे में डूबकीया लगा लग रहे थे जहाँ उन्हें रोकने वाला भी कोई नहीं था जिसके चलते बड़ी घटना की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता था। मौके पर पहुंची डिप्टी कलेक्टर रश्मि पोया ने बताया कि मामले पर जांच की जा रही है नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।









