CG Morning News: रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज कई अहम गतिविधियाँ एक साथ होने जा रही हैं, जिससे राजनीतिक, प्रशासनिक और खेल जगत में हलचल बनी रहेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर और सक्ती जिले का दौरा, बस्तर ओलंपिक 2025 का शुभारंभ, कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक, SIR प्रक्रिया का अंतिम चरण और दिनभर होने वाले कई सांस्कृतिक–धार्मिक कार्यक्रम आज के मुख्य आकर्षण हैं।
CG Morning News: मुख्यमंत्री का बस्तर–सक्ति दौरा
CG Morning News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 10 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वे 11:10 बजे बस्तर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। दोपहर में रायपुर वापसी के बाद वे सक्ती जिले के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां शाम 3 बजे 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में हिस्सा लेंगे। शाम को फिर राजधानी लौटेंगे।
CG Morning News: मतदाता सूची सुधार का अंतिम दिन
CG Morning News: SIR प्रक्रिया के तहत आज गणना प्रपत्र भरने का अंतिम दिन है। BLO घर-घर जाकर नाम, उम्र और पते की पुष्टि कर रहे हैं। 12 से 15 दिसंबर तक डेटा संकलन के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार की जाएगी। फिर 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक दावे–आपत्तियाँ दर्ज होंगी और 14 फरवरी को अंतिम सूची प्रकाशित होगी।
CG Morning News: बस्तर ओलंपिक 2025 का शुभारंभ
CG Morning News: खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित बस्तर ओलंपिक 2025 का संभाग स्तरीय आयोजन आज से 13 दिसंबर तक चलेगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। बस्तर की संस्कृति और पारंपरिक खेलों को आगे बढ़ाने वाली यह प्रतियोगिता राज्य की प्रमुख आयोजनों में शामिल है।
CG Morning News: उद्घाटन समारोह में मैरी कॉम और समापन पर बाइचुंग भूटिया मौजूद रहेंगे। जूनियर और सीनियर वर्ग के विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि क्रमशः 2400 और 3000 रुपये तय की गई है। जूनियर श्रेणी के विजेताओं को सीधे खेल अकादमी में प्रवेश मिलेगा।
CG Morning News: कांग्रेस की शीतकालीन सत्र रणनीति
CG Morning News: राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज होगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में भूपेश बघेल और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। धान खरीदी, बिजली बिल, गाइडलाइन दरों, कानून व्यवस्था और आदिवासी अत्याचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। सदन में तीखी नोकझोंक की आशंका है।
CG Morning News: व्यापमं की अनुवादक भर्ती परीक्षा
14 दिसंबर को उच्च न्यायालय में अनुवादक पदों के लिए परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड किए जा चुके हैं। परीक्षार्थियों को दो घंटे पहले केंद्र में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
CG Morning News: MD–MS काउंसलिंग स्थगित
CG Morning News: पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए प्रस्तावित आज की काउंसलिंग स्थगित कर दी गई है। नई तिथि चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा बाद में जारी की जाएगी।
CG Morning News: शहर में आज होने वाले प्रमुख कार्यक्रम
• WRS कॉलोनी में बालाजी स्वामी पूजा उत्सव — सुबह अर्चना, दोपहर महाभोग और शाम को शोभायात्रा
• बोरियाकला में सूर्योपासना महापर्व — दोपहर 11:30 से 12:30 बजे
• नूतन स्कूल टिकरापारा में PSC परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग — शाम 5 से रात 9 बजे
• सिविल लाइन योगाश्रम भवन में योग क्लास — शाम 5 से 6 बजे









