HomeChhattisgarhBilaspur Train Accident : बिलासपुर रेल हादसा, 12 यात्रियों की हुई थी...

Bilaspur Train Accident : बिलासपुर रेल हादसा, 12 यात्रियों की हुई थी मौत, जिम्मेदार कौन, प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Bilaspur Train Accident : बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, लालखदान में हुए रेल हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) बीके मिश्रा की रिपोर्ट में बताया गया है कि हादसा अप्रशिक्षित लोको पायलट के कारण हुआ। इस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हुई थी और 20 से अधिक घायल हुए थे।

Bilaspur Train Accident : घटना चार नवंबर को कोरबा-बिलासपुर लोकल मेमू ट्रेन अप लाइन पर खड़ी कोयला लोड मालगाड़ी से टकराने से हुई थी। इस टकराव से रेलवे को करोड़ों रुपए का नुकसान भी हुआ। जांच के लिए सीआरएस मिश्रा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और तीन दिन तक इलेक्ट्रिकल, एसएंडटी, मैकेनिकल, सीएंडडब्ल्यू सहित अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की।

Bilaspur Train Accident : हादसे के 20 दिन बाद उन्होंने मेमू ट्रेन की असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज से केंद्रीय रेलवे अस्पताल में दो घंटे तक चर्चा की। प्रारंभिक रिपोर्ट में उल्लेख है कि रेल प्रशासन ने साइकोलॉजिकल टेस्ट पास नहीं करने वाले चालक को यात्रियों की ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी दी, जो हादसे का मुख्य कारण बना।

Bilaspur Train Accident : रेल सुरक्षा आयुक्त ने कहा है कि हादसे के लिए रेल प्रशासन के साथ-साथ चालक भी जिम्मेदार है। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए उन्होंने ट्रेन परिचालन और सभी रिकॉर्डिंग व मॉनिटरिंग उपकरणों की घड़ियों को जीपीएस समय से समन्वित करने जैसी सिफारिशें दी हैं। आगामी कार्रवाई में संबंधित विभाग के अधिकारियों पर भी कदम उठाए जा सकते हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here