Khandva News : खंडवा : खंडवा जिले के सिहाड़ा गांव में प्रशासन ने दरगाह परिसर में चल रहे पक्के अतिक्रमण पर बुल्डोजर कार्रवाई की। वक्फ बोर्ड में यह मामला पहले से लंबित होने के चलते प्रशासन ने स्थल पर पहुंचकर निर्माण हटाने की कार्यवाही की।
Khandva News : कार्रवाई के दौरान किसी तरह की स्थिति न बने, इसके लिए मोघट थाना पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पक्के अतिक्रमणों को तोड़ा गया। अधिकारियों के अनुसार, विवादित निर्माण वक्फ संपत्ति पर किया गया था, जिसकी शिकायत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है।













