Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG News : सोशल मीडिया पर फर्जी नोटिफिकेशन, पुलिस भर्ती के नाम...

CG News : सोशल मीडिया पर फर्जी नोटिफिकेशन, पुलिस भर्ती के नाम पर अभ्यर्थियों को बनाया जा रहा निशाना – पुलिस ने दी चेतावनी

CG News
CG News

CG News : जगदलपुर से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर एक फर्जी प्रेस विज्ञप्ति वायरल की जा रही है. इसमें दावा किया गया है कि जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती 2023-24 की चयन सूची 8 दिसंबर को जारी होगी और मेडिकल परीक्षा 15 जनवरी से शुरू की जाएगी. इस दस्तावेज को बस्तर एसपी के नाम से जारी बताया गया, लेकिन पुलिस ने इसे पूरी तरह फर्जी करार दिया है.

CG News : बस्तर पुलिस के एडिशनल एसपी माहेश्वर नाग ने स्पष्ट किया कि भर्ती संबंधी सभी जानकारी केवल PHQ की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी. उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि इस तरह की सोशल मीडिया पर प्रसारित जानकारी पर विश्वास न करें, क्योंकि फर्जी नोटिफिकेशन के जरिए ठगी की आशंका रहती है.

CG News : पुलिस के अनुसार, कुछ लोग इस अफवाह का फायदा उठाकर अभ्यर्थियों से पैसे या दस्तावेज मांग सकते हैं. इसलिए सभी उम्मीदवार सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध संदेश को बिना पुष्टि साझा न करें. पुलिस की साइबर टीम को इस मामले में सक्रिय कर दिया गया है और ऐसे पोस्ट पर निगरानी रखी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here