CG NEWS : ट्रक से बैटरी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बैटरी और बाइक बरामद

CG NEWS : अजय नेताम/तिल्दा नेवरा। ग्राम नवापारा में खड़े एक ट्रक से बैटरी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को हथबंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹9000 कीमत की बैटरी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।

CG NEWS : दिनांक 16 मई 2025 को प्रार्थी विकास पांडे, ट्रक ड्राइवर ने थाना हथबंद में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 15 मई को वह अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट से ट्रक क्रमांक CG04 NR2593 में सीमेंट लोड कर सुहेला होते हुए कवर्धा जा रहा था। ग्राम नवापारा स्थित सूरज ढाबा में खाना खाने के लिए ट्रक रोका था। वापस लौटने पर ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ। जब ड्राइवर ने जांच की तो देखा कि ट्रक से बैटरी चोरी हो चुकी है।

CG NEWS : रिपोर्ट पर थाना हथबंद में अपराध क्रमांक 101/2025 धारा 303(2), 3(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में निरीक्षक के.सी.दास और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया।आरोपियों से चोरी की एक ट्रक बैटरी (कीमत ₹9000) और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG22 R2783 जब्त की गई है।तीनों आरोपियों को 26 मई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।

CG NEWS : गिरफ्तार आरोपी:

1. रंजीते मरकाम, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम खम्हरिया, थाना भाटापारा ग्रामीण
2. समीर मरकाम, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम खम्हरिया, थाना भाटापारा ग्रामीण
3. अविनाश गर्ग, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम अकलतरा, थाना भाटापारा ग्रामीण

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories