Monday, October 5, 2026
Home Entertainment Breaking News : फिल्ममेकर Vikram Bhatt गिरफ्तार, बायोपिक के नाम पर 30...

Breaking News : फिल्ममेकर Vikram Bhatt गिरफ्तार, बायोपिक के नाम पर 30 करोड़ की ठगी का आरोप

vikram bhatt
फिल्ममेकर विक्रम भट्ट गिरफ्तार

मुंबई : फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट को रविवार सुबह राजस्थान और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने मुंबई के यारी रोड स्थित गंगा भवन अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया। यह घर उनकी साली का बताया जा रहा है। भट्ट पर उदयपुर के एक व्यापारी से 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें बांद्रा कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जाएगा, जिसके बाद राजस्थान पुलिस उन्हें उदयपुर ले जाएगी।

बायोपिक बनाने के नाम पर ठगी
उदयपुर स्थित इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के डायरेक्टर डॉ. अजय मुर्डिया ने 17 नवंबर को विक्रम भट्ट और 7 अन्य के खिलाफ FIR कराई थी। आरोप है कि एक इवेंट के दौरान दिनेश कटारिया ने व्यापारी को उनकी पत्नी की बायोपिक फिल्म बनाने का प्रस्ताव दिया।

इसके बाद 24 अप्रैल 2024 को व्यापारी को वृंदावन स्टूडियो, मुंबई बुलाया गया, जहां उनकी मुलाकात विक्रम भट्ट से कराई गई। मुलाकात में पूरी फिल्म की जिम्मेदारी भट्ट को सौंप दी गई और उनसे लगातार भुगतान करने के लिए कहा जाता रहा।भट्ट की टीम और व्यापारी के बीच “बायोनिक” और “महाराणा” नाम की दो फिल्मों के लिए लगभग 40 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट फाइनल हुआ।31 मई 2024 को व्यापारी ने पहली किस्त के तौर पर 2.5 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। बाद में टीम ने 7 करोड़ रुपये की और मांग की।

Read More : Smriti Mandhana का बड़ा ऐलान! Palash Muchhal के साथ शादी कैंसिल, लिखा भावुक पोस्ट

जांच में चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस जांच से पता चला कि जिन वेंडर्स को भुगतान किया गया वे असल में फर्जी थे। कुछ पुताई का काम करने वाले और कुछ ऑटो ड्राइवर निकले।इन खातों में जमा हुआ बड़ा हिस्सा बाद में विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी भट्ट के खाते में ट्रांसफर किया गया।व्यापारी ने फिल्म निर्माण के लिए अपनी कंपनी के नाम पर इंदिरा एंटरटेनमेंट LLP भी रजिस्टर कराई थी, जिसके माध्यम से लाखों रुपये भेजे गए।

लुकआउट नोटिस ने बढ़ाई मुश्किलें
उदयपुर पुलिस ने हाल ही में भट्ट, उनकी पत्नी और अन्य 6 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था और उन्हें 8 दिसंबर तक पेश होने का निर्देश दिया गया था।सभी आरोपियों की विदेश यात्रा पर भी रोक लगा दी गई थी।

Read More : Indigo संकट आज छठे दिन भी जारी! 650+ फ्लाइट कैंसिल…DGCA की चेतावनी- क्यों न हो कड़ी कार्रवाई?

विक्रम भट्ट बोले—“मेरे खिलाफ साजिश, मेरे पास सबूत हैं”
गिरफ्तारी से पहले विक्रम भट्ट ने ANI से कहा था कि उन्हें मामले में कोई नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने सभी आरोपों को “झूठा और मनगढ़ंत” बताया।भट्ट का दावा है कि व्यापारी को फिल्म इंडस्ट्री की समझ नहीं थी और उनके पास कॉन्ट्रैक्ट, ईमेल और दस्तावेजों सहित कई सबूत मौजूद हैं।उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता की फिल्म इसलिए रुकी, क्योंकि व्यापारी ने टेक्नीशियंस का भुगतान नहीं किया, जिसके कारण प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here