Saturday, April 11, 2026
35.1 C
Raipur

108 Ambulance Breakdown : कोर्ट चौराहे पर बंद हुई एंबुलेंस, यातायात प्रभावित; CMHO ने 108 प्रबंधन से मांगी रिपोर्ट

108 Ambulance Breakdown : बड़वानी। बड़वानी जिले में आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाल स्थिति एक बार फिर उजागर हुई है। शनिवार को शहर के व्यस्त कोर्ट चौराहे पर एक 108 एंबुलेंस अचानक बीच सड़क पर बंद हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को धक्का मारकर चालू कराया, लेकिन इस घटना ने सेवा की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह एंबुलेंस खाली अवस्था में जिला अस्पताल की ओर जा रही थी, तभी चौराहे पर अचानक खराब हो गई। लोगों ने तुरंत मदद करते हुए एंबुलेंस को धक्का लगाया, जिसके बाद वह पुनः स्टार्ट हो सकी।

108 Ambulance Breakdown : स्थानीय लोगों का टूटा भरोसा: स्थानीय लोगों का कहना है कि 108 एंबुलेंस अक्सर खराब हो जाती है, जिसके कारण आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं मिल पाता और कई बार स्थिति गंभीर हो जाती है। लोगों का भरोसा अब इस सेवा से टूटने लगा है।

नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष का आरोप: घटनास्थल पर पहुंचे नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 108 सेवा में लगातार लापरवाही हो रही है, लेकिन सरकार और जिम्मेदार कंपनी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गंभीर नहीं है।

108 Ambulance Breakdown : बैटरी की समस्या: 108 एंबुलेंस के कोऑर्डिनेटर कमलेश चौहान ने बताया कि वाहन में बैटरी की समस्या थी, जिसे शाम तक ठीक कर दिया जाएगा। उन्होंने सफाई दी कि यह एंबुलेंस किसी मरीज को ले जाने नहीं गई थी और ठंड के मौसम में पुराने वाहनों को स्टार्ट होने में दिक्कत आती है।

CMHO ने मांगी रिपोर्ट: इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. सुरेखा जमरे ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी प्राप्त हुई है और 108 प्रबंधन से रिपोर्ट मांगी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी इस तरह की शिकायतों पर प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा चुका है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : भोपाल में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, बिल्डर के बेटे पर केस दर्ज

भोपाल में एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है,...

M.P News : ग्वालियर थाने में हंगामा, ASI ने दारोगा पर तानी पिस्टल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के...

Related Articles

Popular Categories