CG Politics : कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों ने पदभार ग्रहण किया, पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव का बड़ा बयान

CG Politics : रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों ने आज पदभार ग्रहण किया। राजधानी रायपुर के गांधी मैदान स्थित जिला कांग्रेस भवन में आयोजित समारोह में रायपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के जिला अध्यक्षों ने पदभार संभाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिलों और प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद थे। इसके साथ ही पार्टी ने सभी पूर्व जिला अध्यक्षों को पद से मुक्त कर दिया।

CG Politics : पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में कहा कि यह नियुक्ति कांग्रेस के मूल स्वरूप को बदलने वाली है। उन्होंने कहा कि कोशिश यह है कि कांग्रेस को फिर से कैडर बेस्ड पार्टी बनाया जाए। पहले लोग केवल किसी व्यक्ति से जुड़ते थे, अब संगठन को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि परिवर्तन की प्रक्रिया में समय लगेगा, लेकिन यह आवश्यक कदम है ताकि पार्टी मजबूत बन सके।

CG Politics : पदभार ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, PCC चीफ दीपक बैज और प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़ सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

CG Politics : इस दौरान TS सिंहदेव ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश और देश के कानून के अनुसार कार्रवाई की गई है, लेकिन इसके बावजूद लोगों की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपनी पूजा और आस्था के अनुसार स्वतंत्रता का अधिकार है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories