Humayun Kabir ने रखी बाबरी मस्जिद की नींव, जुटी हजारों की भीड़, बिरयानी का भी इंतजाम… नारेबाजी से गूंजा बेलडांगा

मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में शनिवार को TMC से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनने वाली मस्जिद की आधारशिला रखी। इस अवसर पर कबीर ने मंच पर मौलवियों के साथ फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

भारी भीड़ और उत्साह
इस दौरान नारा-ए-तकबीर और अल्लाहु अकबर के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में लगभग 2 लाख से अधिक लोग शामिल हुए। बंगाल के अलग-अलग जिलों से आए लोग विभिन्न साधनों से ईंटें लेकर पहुंचे—कोई अपने सिर पर, कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली, तो कोई रिक्शा या वैन से।

Read More : C.G News : मां के अंतिम संस्कार में अमित बघेल पहुंचे गांव, पुलिस की सख्त निगरानी

बेलडांगा में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बेलडांगा और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए। सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की 19 टीमें, रैपिड एक्शन फोर्स, बीएसएफ और स्थानीय पुलिस की कई टीमें तैनात थीं। कुल मिलाकर 3 हजार से ज्यादा जवान इस कार्यक्रम की सुरक्षा में लगे हुए थे। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए विशेष निगरानी रखी।

कोलकाता हाईकोर्ट की अनुमति, राज्य सरकार की जिम्मेदारी
कोलकाता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मस्जिद निर्माण पर रोक लगाने से इनकार किया। कोर्ट ने कहा कि शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इस निर्देश के बाद ही हुमायूं कबीर ने बेलडांगा में मस्जिद की नींव रखी।

Read More : Indigo Crisis : एयरलाइंस की मनमानी पर ब्रेक! इंडिगो संकट के बीच सरकार ने किरायों पर लगाई लगाम, टिकट महंगा किया तो सज़ा पक्की…

हुमायूं कबीर का बयान और TMC से सस्पेंशन
हुमायूं कबीर ने 25 नवंबर को कहा था कि वे 6 दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के 33 साल पूरे होने पर बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे। इस बीच, TMC ने 4 दिसंबर को उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories