CG NEWS: खेत में काम करती महिला से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीटा

0
128
Chhattisgarh News:
Chhattisgarh News:

CG NEWS: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने दुष्कर्म के बाद किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के पुरैनाखार गांव का है।

CG NEWS: जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला खेत में काम कर रही थी, तभी युवक ने घटना को अंजाम दिया। घर लौटने पर महिला ने अपने बच्चों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला के बेटे और गांव वालों ने मिलकर युवक को पकड़ा और जमकर धुनाई की। परिजन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

CG NEWS: पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बसंत मिरी बरपाली को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक आदतन नशेड़ी है। वह घर से अपने पिता का पैर तोड़कर निकला था। गांव वाले आरोपी के हरकतों से परेशान थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here