Saturday, May 23, 2026
31.1 C
Raipur

pending payments : लंबित CRMC भुगतान को लेकर डॉक्टरों ने रोका नक्सली पोस्टमार्टम, प्रशासन के आश्वासन पर शुरू

pending payments : बीजापुर। बस्तर संभाग में CRMC (नक्सल क्षेत्र प्रोत्साहन राशि) के 11 महीनों से लंबित भुगतान को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का विरोध आज गंभीर मोड़ पर पहुंच गया। जिला अस्पताल बीजापुर के डॉक्टरों ने मृत नक्सलियों के शवों का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया, जिससे प्रशासन में हलचल मच गई।

सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों ने यह कदम गहरी नाराजगी और मनोबल टूटने की स्थिति में उठाया। डॉक्टरों का कहना है कि जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में काम करने के बावजूद सरकार प्रोत्साहन राशि जारी नहीं कर रही है। प्रति डॉक्टर लगभग 2.5–3 लाख रुपए और प्रति नर्स 30–40 हज़ार रुपए की राशि पिछले 11 महीनों से लंबित है।

जिला प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप किया और डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि CRMC राशि 11 दिसंबर 2025 तक जारी कर दी जाएगी। इसके बाद डॉक्टरों ने जनहित को देखते हुए पोस्टमार्टम पुनः प्रारंभ किया।

pending payments इस आंदोलन की शुरुआत नारायणपुर से हुई थी और अब यह दंतेवाड़ा, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर और जगदलपुर तक फैल चुका है। स्वास्थ्यकर्मियों ने आज से शाम की OPD सेवाएँ बंद कर दी हैं, जबकि आपातकालीन सेवाएँ पहले की तरह जारी रहेंगी।CRMC लंबित भुगतान: बीजापुर के डॉक्टरों ने रोका नक्सलियों पोस्टमार्टम, प्रशासन की आश्वासन के बाद किया शुरू…

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि 11 दिसंबर तक लंबित भुगतान नहीं हुआ, तो उनका आंदोलन और अधिक तीव्र होगा। इस बीच प्रशासन ने चिकित्सकों को भरोसा दिलाया है कि राशि समय पर जारी की जाएगी, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं पर असर न पड़े।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories