Monday, May 11, 2026
32 C
Raipur

11,000 crore bank fraud : ED का बड़ा एक्शन, कॉरपोरेट पावर लिमिटेड के डायरेक्टर्स की 67.79 करोड़ की संपत्ति जब्त…

11,000 crore bank fraud : नागपुर/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ₹11,000 करोड़ से अधिक के बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉरपोरेट पावर लिमिटेड (CPL) के प्रमोटरों और डायरेक्टर्स की ₹67.79 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई ED के नागपुर जोनल ऑफिस ने की है।

11,000 crore bank fraud : क्या है पूरा मामला?

ED की जांच CBI की FIR पर आधारित है, जिसमें आरोप है कि कॉरपोरेट पावर लिमिटेड (अभिजीत ग्रुप की कंपनी) ने झारखंड में 1080 मेगावॉट का कोयला आधारित पावर प्रोजेक्ट लगाने के लिए बैंकों से लोन लिया था। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के अनुसार, कंपनी ने प्रोजेक्ट की लागत को बढ़ा-चढ़ाकर बताया और फर्जी दस्तावेजों/आंकड़ों का इस्तेमाल करके कई बैंकों से कर्ज हासिल किया।

READ MORE : CG Weather Update : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट…

कंपनी ने लोन की इस रकम को 800 से अधिक शेल कंपनियों और 5000 बैंक खातों के नेटवर्क के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करके गबन किया। इस धोखाधड़ी के कारण 2013-14 में कंपनी का खाता NPA (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) बन गया, जिससे बैंकों को ब्याज सहित करीब ₹11,379 करोड़ का भारी नुकसान हुआ।

डायरेक्टर्स और संपत्तियां जब्त

ED के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग के इस पूरे खेल में कंपनी के डायरेक्टर्स मनोज जायसवाल, अभिजीत जायसवाल, अभिषेक जायसवाल और उनके करीबी संतोष जैन की मुख्य भूमिका रही है।

डायरेक्टर्स और उनके परिवार के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में जब्त की गई ₹67.79 करोड़ की संपत्तियां अवैध कमाई (Proceeds of Crime) से खरीदी गई थीं। इन संपत्तियों में महाराष्ट्र, कोलकाता, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में स्थित जमीन, बिल्डिंग, फ्लैट, कमर्शियल स्पेस और बैंक बैलेंस शामिल हैं।

READ MORE : MP Breaking : छठ पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का इंदौर और उज्जैन दौरा…

जांच का दायरा

इससे पहले, ED ने नागपुर, कोलकाता और विशाखापट्टनम में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए थे। इस नई कार्रवाई के साथ ही, इस केस में ED द्वारा अब तक जब्त या फ्रीज की गई कुल संपत्ति ₹571 करोड़ हो गई है। जांच एजेंसी ने साफ किया है कि बाकी रकम किन माध्यमों से ट्रांसफर या छिपाई गई, इसकी आगे की जांच जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Latest YouTube Shorts

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला   #latestnews #hindinews

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला #latestnews #hindinews

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories