Wednesday, April 8, 2026
29.8 C
Raipur

Illegal celebrations on the road : बिलासपुर पुलिस ने जन्मदिन मनाने वालों के खिलाफ दर्ज किया केस

Illegal celebrations on the road : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हाईवे पर असामाजिक गतिविधि का मामला सामने आया है। यहां कुछ रसूखदार युवकों के गैंग ने नेशनल हाईवे पर तीन कारें रोककर बर्थडे सेलिब्रेशन किया। युवकों ने कार के बोनट पर केक रखा और जमकर आतिशबाजी के साथ जन्मदिन मनाया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सड़क पर केक काटते हुए करीब दर्जनभर युवकों को दबोच लिया। युवकों के खिलाफ सार्वजनिक जगह पर वाहन रोककर यातायात बाधित करने और कार के ऊपर जन्मदिन मनाने के मामले में धारा 285 बीएनएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं 119/177 और 122/177 के तहत केस दर्ज किया गया। इसके साथ ही तीनों वाहन भी जब्त कर लिए गए।

Illegal celebrations on the road : पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया और उनके खिलाफ अतिरिक्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। साथ ही, आरोपियों के वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के लिए आरटीओ कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है।

जानकारी के अनुसार, जन्मदिन का जश्न मना रहे युवक सुजल देवांगन थे, जो कांग्रेस नेता के बेटे बताए जा रहे हैं। उनके साथ रसूखदार कारोबारियों के बेटे भी शामिल थे। पुलिस पूछताछ में सागर मनचंद, राजवीर हुरा, प्रिंस गागवानी, साहिल सचदेव, उत्कर्ष खरे, मुस्तफा लक्ष्मीधर, पीयूष जायसवाल, पीयूष शिवहरे, रोशन मंगलानी, पल आहुजा और शुभम साहू जैसे नाम सामने आए हैं।

Illegal celebrations on the roadपुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह के असामाजिक और खतरनाक व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि हाईवे और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह मामला हाईवे पर नियमों की अवहेलना और व्यक्तिगत रसूख के आधार पर कानून को चुनौती देने की गंभीर घटना के रूप में देखा जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Latest YouTube Shorts

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में मेमू-पैसेंजर समेत 10 ट्रेनें रद्द...#indianrailways #traner

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में मेमू-पैसेंजर समेत 10 ट्रेनें रद्द...#indianrailways #traner

दारू पियो,ऐश करो”,नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी का वीडियो वायरल...#viralvideo #shorts #viralnews

दारू पियो,ऐश करो”,नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी का वीडियो वायरल...#viralvideo #shorts #viralnews

खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, लाखों कैश के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार...#cg #cgpolice #gambling

खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, लाखों कैश के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार...#cg #cgpolice #gambling

छोटे मामलों में FIR पर सख्ती: गृहमंत्री बोले—इन्हीं से रुकेंगे बड़े अपराध...#fir #cgpolice #police

छोटे मामलों में FIR पर सख्ती: गृहमंत्री बोले—इन्हीं से रुकेंगे बड़े अपराध...#fir #cgpolice #police

RTE पर सरकार सख्त: प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द...#school #cg #chhattisgarh

RTE पर सरकार सख्त: प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द...#school #cg #chhattisgarh

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG Police Transfer : थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

CG Police Transfer : बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में...

Related Articles

Popular Categories