M.P Crime : ओरछा में सनसनी! 400 साल पुराने मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर कैश व चांदी का मुकुट गायब

0
133
orcha
ओरछा में पुराना मंदिर बना चोरों का निशाना

निशानेबाज़ न्यूज डेस्क : निवाड़ी जिले के ऐतिहासिक शहर ओरछा में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। बीती रात राम राजा मंदिर परिसर में स्थित लगभग 400 साल पुराने ठाकुर जानराय जू अखाड़ा मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे पैसे और चांदी का मुकुट पार कर ले गए। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Read More : M.P News : निवाड़ी में कलेक्टर के आदेश पर चला बुलडोजर, हाईवे किनारे करोड़ों की सरकारी जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

रात में मंदिर का द्वार बंद कर घर गए थे पुजारी
मंदिर के पुजारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि वह रोज़ की तरह रात में आरती करने के बाद मंदिर का मुख्य द्वार बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वह पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दान पेटी का ताला टूटा हुआ पड़ा है। पास ही टूटा ताला भी पड़ा मिला और दान पेटी के भीतर रखे पैसे और चांदी का मुकुट पूरी तरह गायब थे।पुजारी ने तुरंत इसकी सूचना ओरछा पुलिस को दी।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
सूचना मिलते ही ओरछा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मंदिर परिसर और आस-पास लगे CCTV कैमरों के फुटेज चेक करना शुरू कर दिया है ताकि चोरों की गतिविधियों का कोई सुराग मिल सके।

Read More : M.P News : जबलपुर के अंजुमन इस्लामिया स्कूल में छात्राओं को हाथ ऊपर रखकर खड़ा करने की सजा, वीडियो वायरल

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टीम कई एंगल पर जांच कर रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल चोरी की रकम कितनी है, इसका सटीक आंकलन पुजारी और मंदिर समिति के साथ मिलकर किया जा रहा है।

ऐतिहासिक मंदिर पहले भी रह चुका है निशाने पर
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मंदिर ओरछा के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण आध्यात्मिक स्थलों में से एक है। इससे पहले भी कई बार इस क्षेत्र में चोरी की घटनाएँ हो चुकी हैं, जिसके बाद अब सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों में नाराजगी, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
मंदिर में चोरी की इस घटना के बाद आसपास के लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इतने महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल में सुरक्षा के सख्त इंतजाम होने चाहिए। कई लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here