Monday, March 30, 2026
30.1 C
Raipur

Ambikapur Central Jail : कैदी की संदिग्ध मौत से जेल में हड़कंप…..

अंबिकापुर | Ambikapur Central Jail : अंबिकापुर केंद्रीय जेल में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरजपुर जिले के कटकोना निवासी 45 वर्षीय इंद्रपाल के रूप में हुई है, जिसे वर्ष 2021 में एक हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

Ambikapur Central Jail : सूत्रों के अनुसार, इंद्रपाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद जेल प्रशासन द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन जेल प्रशासन ने पूरे मामले की सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दे दी है।

वहीं, मौत की खबर लगते ही जेल परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई और अन्य बंदियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इंद्रपाल की मौत के बाद उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। जेल में मौत की इस घटना ने एक बार फिर से जेलों की चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल भस्म आरती : ब्रह्म मुहूर्त में महाकालेश्वर मंदिर में संपन्न हुई दिव्य आरती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories